Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज उपचुनाव 2025 के तहत कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश भोई ने आज अपना नामांकन किया. उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज उपचुनाव 2025 के तहत डूंगरपुर जिला परिषद की सीट संख्या 9 पीठ के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश भोई ने आज अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी समक्ष पेश किया.
इस मौके पर कांग्रेसी नेता व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने भाजपा व बीएपी पर निशाना साधते हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया.
पंचायतीराज उपचुनाव 2025 के तहत डूंगरपुर जिले में जिला परिषद की सीट संख्या 9 पीठ व सीमलवाडा पंचायत समिति की सीट 16 पर 21 अगस्त को उपचुनाव होना है. उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत जिला परिषद की पीठ सीट पर नामाकंन के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश भोई, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व मंत्री डॉ शंकर यादव, जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार व अपने समर्थको के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहा कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया.
इधर नामांकन के बाद कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने बीएपी व भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीएपी व भाजपा दोनों ही पार्टिया जनता को गुमराह करते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं. भाजपा राज में विकास के काम ठप हो गए है.
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लिए रोजगार की द्रष्टि से संजीवनी माने जाने वाली मनरेगा योजना को भाजपा सरकार स्लो पोइजन देने का काम कर रही है. आज लोगों को मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है, रोजगार मिलता है तो मजदूरी समय पर नहीं मिलती. ऐसे में जनता अब समझ चुकी है और उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!