&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Panchayati Raj By-Election 2025: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज उपचुनाव 2025 के तहत कल जिला परिषद की पीठ व सीमलवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड 16 पर कल मतदान होना है. इधर मतदान के लिए एसबीपी कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के बाद 45 पोलिंग पार्टिया ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुई. दोनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा.
डूंगरपुर जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत कल जिला परिषद की पीठ व सीमलवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड 16 पर कल मतदान होगा. इधर, मतदान को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने अपनी सभी तैयारिया पूर्ण कर ली हैं, जिसके तहत आज शहर के एसबीपी कॉलेज में पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया.
अंतिम प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने मतदान दल के कार्मिकों को चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार, पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए. इधर अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टिया ईवीएम और वीवीपेट सहित अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई.
डूंगरपुर जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिला परिषद व पंचायत समिति की सीट पर 45 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इसके लिए 45 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है. इसके साथ ही चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है, जिसमे सेक्टर ऑफिसर की तैनाती के साथ सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है.
जिला परिषद वार्ड नंबर 9 पीठ में भाजपा से बिहारी लाल पांडोर, कांग्रेस से सुरेश भोई पर भारत आदिवासी पार्टी से मुकेश मालिवाड़ के बीच मुकाबला होगा तो वही सीमलवाडा पंचायत समिति की वार्ड 16 पर भाजपा से निर्मला डामोर, कांग्रेस से मनीषा कुमारी और भारत आदिवासी पार्टी से तेजल अहारी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!