Dungarpur: डुंगरपुर में पैंथर शिकार के चक्कर में मुसीबत में फंस गया. शिकार के चक्कर में शिकारी की दुर्गती हो गई.
Trending Photos

Dungarpur: डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के आतरी गाँव में शिकार के चक्कर में एक शिकारी खुद भी फंस गया. एक पैंथर सूअर का शिकार करने के लिए उसका पीछा कर रहा था. इस दौरान सुअर कुए में गिर गया तो उसका पीछा कर रहा पैंथर भी कुए में जा गिरा.
सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर पुलिस व वन विभाग की टीम पैंथर व सूअर को रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी है. मामले के अनुसार आतरी गाँव में हनुमान मंदिर के पीछे एक कुआं स्थित है. कुए में से सुबह पैंथर के दहाड़ने की आवाजे लोगो को सुनाई दी, जिस पर लोगो ने कुए के पास जाकर देखा तो कुए में एक पैंथर और एक सूअर गिरा हुआ था.
लोगों ने सूअर का शिकार करते समय पीछे भागने से दोनों के कुए में गिरने का अंदेशा जताया है. इधर कुए में पैंथर के गिरने की सुचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई. वहीं लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी.
सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कुएं में पानी भरा हुआ है और सूअर व पैंथर दोनों ही कुए में फंसे हुए है. इधर पुलिस व वन विभाग की टीम देशी जुगाड से पैंथर व सूअर को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है.