&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर वन क्षेत्र के नया टापरा गांव में एक घर में अल सुबह एक पैंथर घुस गया. सुबह जब घर वाले उठे तो पैंथर को घर की गैलरी में बैठा देख उनके होश उड़ गए. इधर मौके पर पहुंची आसपुर और साबला वन विभाग की संयुक्त टीम ने देसी जुगाड़ करते हुए पैंथर को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
डूंगरपुर जिले के आसपुर रेंजर सोनम मीणा ने बताया कि आज अल सुबह नया टापरा गांव में सुरेंद्र मीना के घर में एक पैंथर घुस गया. सुबह जब घर में मौजूद घर वाले उठे तो घर की गैलरी से किसी जानवर की आवाज सुनाई दी.
जब घरवालों ने खिड़की से देखा तो घर में पैंथर को देखकर उनके होश उड़ गए, जिस पर घर वाले चिल्लाए और पड़ोसियों को पैंथर के आने की जानकारी दी. इधर वन विभाग को भी घर में पैंथर के घुसने की सूचना दी गई. सूचना पर आसपुर ओर साबला वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
पैंथर गैलरी में एक दाम शांत बैठा हुआ था, जिस पर वन विभाग को पैंथर अस्वस्थ लगा. वन विभाग की टीम ने पैंथर को रेस्क्यू करने के लिए देशी जुगाड़ का इस्तेमाल किया. पहले वन विभाग की टीम ने एक फंदा बनाया और उसके पैरों में फंदे को फंसाया. वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं, पैंथर को रेस्क्यू करने के बाद पैंथर को साबला वन विभाग के कार्यालय लाया गया.
पैंथर अस्वस्थ है, जिसके चलते पशु चिकित्सकों को बुलाया गया. पशु चिकित्सकों ने पैंथर का इलाज शुरू किया है. पैंथर कमजोर बताया जा रहा है. पैंथर के स्वस्थ होने पर दोबारा सुरक्षित वन क्षेत्र में उसे मुक्त किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!