Dungarpur: स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के डूंगरपुर के लोग, बोले-जबरदस्ती नहीं चलेगी

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा लागू की जा रही स्मार्ट मीटर योजना का विरोध शुरू हो गया है. बुधवार को जब ठेका कंपनी की टीम शहर की शास्त्री कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने मीटर लगवाने से इनकार कर दिया. 

Dungarpur: स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के डूंगरपुर के लोग, बोले-जबरदस्ती नहीं चलेगी
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से स्मार्ट मीटर योजना का डूंगरपुर जिले में भी विरोध शुरू हो गया है. डूंगरपुर शहर की शास्त्री कॉलोनी में जब ठेका कंपनी की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहंची तो स्थानीय लोगो ने इसका विरोध किया. जब ठेका कंपनी की टीम के समझाने के बावजूद लोगों ने मीटर लगवाने से इनकार कर दिया. विरोध के चलते टीम को बिना मीटर लगाए ही लौटना पड़ा.

केंद्र सरकार की पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत डूंगरपुर जिले में बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है. बुधवार को मीटर लगाने वाली ठेका कम्पनी की टीम शहर की शास्त्री कॉलोनी में नए मीटर लगाने के लिए पहुंची थी.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगो ने टीम का भारी विरोध किया गया और उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाने से इनकार कर दिया. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि जब सरकार ने ही साफ कह दिया कि उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे तो फिर उसके बाद ठेका कंपनी जबरदस्ती स्मार्ट मीटर क्यों लगा रही है?

लोगों ने कहा की स्मार्ट मीटर सबसे पहले नेता, विधायक, सांसद, मंत्री व सरकारी विभागों के कार्यालयों में लगे उसके बाद आम उपभोक्ताओं के घरो में लगाए जाए. इधर इस मौके पर ठेका कंपनी के टीम ने उपभोक्ताओं को समझाने की कोशिश भी की लेकिन लोगों ने मीटर लगवाने से इनकार कर दिया. विरोध के चलते टीम को बिना मीटर लगाए ही लौटना पड़ा.

क्या है स्मार्ट मीटर योजना?
स्मार्ट मीटर योजना भारत सरकार (मुख्यतः ऊर्जा मंत्रालय) द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत पूरे देश में पारंपरिक मीटरों को हटाकर प्रीपेड या पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. यह योजना बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) की कार्यक्षमता सुधारने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए चलाई जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More