Dungarpur: दवाइयों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, 15 लाख की शराब जब्त

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बोर्डर पर अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा. दवाइयों में छिपाकर शराब की तस्करी की जा रही थी. 

Dungarpur: दवाइयों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, 15 लाख की शराब जब्त
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन स्वच्छता के तहत राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बोर्डर पर अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है.

पुलिस ने ट्रक से 15 लाख रुपये की शराब बरामद की है. वहीं, एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मेडिसिन की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि एसपी मनीष कुमार की ओर से जिले में ऑपरेशन स्वच्छता चलाया जा रहा है. इसके तहत मुखबिर के जरिए राजस्थान गुजरात के रतनपुर बोर्डर से गुजरात तस्करी की सूचना मिली थी.

सूचना पर पुलिस की ओर से रतनपुर बोर्डर पर नाकेबंदी शुरू की है. इस दौरान एक हरियाणा नंबर के ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की गई तो चालक ने ट्रक में मेडिसीन होना बताया लेकिन मुखबिर की पक्की सूचना होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में मेडिसीन के कार्टन की आड़ में अन्य कार्टून में शराब भरी हुई थी.

जिस पर पुलिस ने शराब व ट्रक को जब्त किया. पुलिस ने ट्रक से अवैध शराब के 199 कार्टन बरामद किए. पुलिस ने आबकारी अधिनियम में हरियाणा निवासी तस्कर जावेद मेवाती को गिरफ्तार किया है. थानाधिकारी ने बताया कि जब्त शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पढ़िए डूंगरपुर की एक और खबर

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के जोधपुरा गांव में राज्य सरकार की ओर से हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिला प्रशासन व मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में समाज की ओर से 250 से अधिक पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इधर समाज की ओर से पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए.

वनोरी पंचायत के जोधपुरा गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकरलाल डेचा रहे, वही कार्यक्रम में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष व मोड मेवाड़ा कलाल समाज के पदाधिकारी अशोक पटेल भी शामिल हुए.

सभी अतिथियों ने जोधपुरा गांव में समाज की भूमि पर 250 से अधिक पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वहीं, समाज की ओर से इन पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए. इस मौके पर अतिथियों ने समारोह को संबोधित किया. अपने संबोधन में विधायक शंकरलाल डेचा ने पर्यावरण संरक्षण ओर संवर्धन को वर्तमान समय की जरूरत बताया.

उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की बात कर सरकार को संवेदनशील बताया. वहीं, जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने पौधारोपण के साथ ही उनकी सार संभाल करने का आव्हान करने के साथ आमजन को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author