डूंगरपुर पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा, चोर गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. 

डूंगरपुर पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा, चोर गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत एक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने डूंगरपुर व बांसवाडा में चार चोरी की वारदात करना कबूल किया है. आरोपी सूने व निर्माणाधीन मकानों को अपना निशाना बनाते थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि दशरथ सिंह पुत्र तेज सिंह राजावत निवासी ठाकरड़ा ने रिपोर्ट पेश की थी. इसमें बताया कि उसके निर्माणाधिन मकान में निमार्ण कार्य के साथ मकान में 2 बाथरूम का काम चल रहा है. दोनों बाथरूम में 29 जुलाई को बाथरूम का सारा सामान डाईवर्टर, पीतल के फ्लश वाल्व, पीवीसी पाईप लाईन, नल वगैरा लगाये थे लेकिन प्लास्तर का कार्य शेष होने से सारा सामान फीटींग कर रखा हुआ था. जिस पर प्लास्तर होना शेष था.

Add Zee News as a Preferred Source

8 अगस्त को मकान पर काम कर रहे मजदुर राखी का त्यौहार होने से छुट्टी चले गये थे. वह भी 2 दिन तक मकान पर देखने नहीं आया था. थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई. सीसीटीवी कैमरे चेक किए एवं तकनीकी आधार पर जांच कर आरोपी आसीफ शाह फकीर पुत्र मुस्ताक शाह फकीर मुसलमान, समीर पुत्र मुर्तजा शाह फकीर निवासीयान नवा पादर खेरन का पारडा डूंगरी मोहल्ला परतापुर पुलिस थाना गढी जिला बांसवाडा को डिटेन किया.

मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उक्त दोनो अभियुक्तगण ने अपने अन्य साथी शहजाद पुत्र सलीम शाह फकीर मुसलमान निवासी पारसोला प्रतापगढ हाल परतापुर जिला बांसवाडा के साथ मिल कर गिरोह बना कर तीनों द्वारा चोरी की वारदात कबूल कर ली. जिस पर अभियुक्त आसीफ शाह फकीर एवं समीर शाह फकीर को गिरफ्तार किया. उक्त वारदातों के अलावा भी अन्य वारदाते करना स्वीकार किया है. अभियुक्त आसीफ शाह फकीर एवं समीर शाह फकीर से अनुसंधान जारी है, जिससे ओर भी कई वारदातें खुलने की संभावना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More