Dungarpur News: 8 हजार नौकरियां, मौके पर जॉब लेटर..! रोजगार मेला युवाओं के लिए बना सुनहरा मौका

Rajasthan News: डूंगरपुर जिला स्तरीय रोजगार मेले में राजस्थान, गुजरात और एमपी की 25 कंपनियां 8 हजार से ज्यादा नौकरियों के साथ पहुंचीं. सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया. बेटियों को खास प्राथमिकता मिली और कई को मौके पर ही जॉब ऑफर दिए गए.

Dungarpur News: 8 हजार नौकरियां, मौके पर जॉब लेटर..! रोजगार मेला युवाओं के लिए बना सुनहरा मौका
Image Credit: Dungarpur rojgar mela 25Source: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन की ओर से आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया. शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में आयोजित रोजगार मेले में राजस्थान समेत गुजरात और एमपी की 25 से ज्यादा कंपनियां 8 हजार रोजगार लेकर आई. आवेदन के बाद कई युवतियों और युवाओं को हाथों हाथ जॉब लेटर दिए गए. जॉब लेटर पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे.

जिला रोजगार मेले में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, सभापति अमृत कलासुआ समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. रोजगार मेले में राजस्थान समेत गुजरात और मध्य प्रदेश की प्राइवेट कंपनियां नौकरी लेकर आई. अध्यापक की पोस्ट के लिए एक एजुकेशन सेंटर दिल्ली से भी नौकरी लेकर आई. इसमें 8वी पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, बीएड, बीएससी, एमबीए, सीए की योग्यता की कई नौकरियों की जानकारी दी है. युवाओं ने अपनी योग्यता अनुसार मौके पर ही फॉर्म लेकर आवेदन किया. कई कंपनियों ने हाथों हाथ इनका इंटरव्यू करते हुए जॉब लेटर भी ऑफर किया. इसके बाद कलेक्टर समेत अतिथियों ने उन्हें हाथों हाथ जॉब लेंटर भी दिए. इसमें सबसे ज्यादा बेटियां थी, जिन्हें जॉब दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

वही कई कंपनियों ने आवेदन लेने के बाद उनका बाद में सलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी. जॉब लेटर मिलने के बाद कई बेटियां और युवा खुश नजर आए. सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि सरकार को युवाओं को सरकारी के साथ प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों का वादा किया था. आज कई कंपनियां नौकरियां लेकर आई है और युवाओं का सिलेक्शन हो रहा है, जिससे युवा रोजगार की ओर बढ़ रहे है. कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि गुजरात और एमपी की कंपनियों में भी हमारे यहां के युवाओं को नौकरियों मिल रही है. इस मौके पर रोजगार पाने वाले युवाओं ने राज्य सरकार का आभार जताया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More