&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत डूंगरपुर जिले में तीर्थयात्रियों की लौटरी निकाली गई. जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी ऑफिस में अन्य अधिकारियो की मौजूदगी में 1127 सीटो के लिए ऑनलाइन लौटरी निकाली, जिसमे 121 वरिष्ठ नागरिको का हवाई यात्रा और 1006 यात्रियों का ट्रैन से तीर्थ यात्रा के लिए चयन किया गया.
डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया की देव स्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत कुल 1127 सीटो के लिए 11109 आवेदन आये थे, जिसमे हवाई यात्रा के लिए 4681 व रेल यात्रा के लिए 6428 आवेदन आए थे. योजना के तहत हवाई यात्रा के लिए 121 व रेल यात्रा के लिए 1006 यात्रियों का चयन किया गया है.
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत देव स्थान विभाग की ओर से मथुरा, अयोध्या, रामेश्वरम, जगन्नाथपूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज, वाराणसी, वैष्णोदेवी, मदुरई, अमृतसर, उज्जैन, ओंकरेश्वर, त्र्यम्बकेश्वर, द्वारकापुरी, सोमनाथ, कामख्या देवी, तिरुपति, पशुपति नाथ की तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी.
वहीं, कलेक्टर अंकित सिंह ने बताया की उपलब्ध कोटे के अलावा प्रतीक्षा सूचि भी जारी की गई है. चयनित आवेदकों की नहीं आने की स्थिति में प्रतीक्षा सूचि में शामिल लोगो को स्थान दिया जाएगा.
बता दें कि राजस्थान सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 56,000 वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के तहत, धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी. इनमें 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग से और 6 हजार वरिष्ठजनों को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!