&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में इन दिनों चोरो के हौसले बुलंद हैं. चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं.
इसी बीच बीती रात चोरों ने डूंगरपुर शहर में कलेक्टर व एसपी निवास से कुछ ही दूरी पर स्थित एक दुकान व निजी स्कूल को निशाना बनाया है. चोर दुकान से हजारों का सामान और 3 हजार की नगदी चुरा ले गए तो वही स्कूल से दो टेबलट चुराए है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामले के अनुसार, गांधी आश्रम के पास कलेक्टर व एसपी के सरकारी बंगले से कुछ दुरी पर चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया. चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा दूध, पानी की बोतल और अन्य सामान के साथ करीब 3 हजार की नगदी चुराकर ले गए. सुबह जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा तो वारदात का पता चला.
वहीं, इसके साथ ही दूसरी वारदात चोरों ने एक निजी स्कूल में की. चोरों ने निजी स्कूल के प्रिंसिपल रूम का ताला तोड़कर रूम में रखी अलमारी में से दो टेबलेट और चार्जर चुरा लिए. चोरी का वारदात का पता सुबह स्कूल के खुलने पर लगा. इधर दोनों वारदातों के बाद पीडितो ने चोरी की सुचना पुलिस को दी.
पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन कलेक्टर व एसपी निवास से कुछ ही दूरी पर हुई चोरी की वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है. इधर निजी स्कूल व दुकान को इससे पहले भी अपना निशाना कई बार बना चुके हैं लेकिन उन वारदातों को भी अभी तक नहीं खोल पाई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!