Dungarpur: विवाहिता ने पीहर जाकर किया सुसाइड, 7 महीने पहले हुई थी शादी

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पीहर जाकर आत्महत्या कर ली. वह अपने घर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आई थी. 

Dungarpur: विवाहिता ने पीहर जाकर किया सुसाइड, 7 महीने पहले हुई थी शादी
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के भीलूडा गांव में एक विवाहिता ने अपने पीहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती की शादी 7 माह पहले ही हुई थी. वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ दिन पहले ही अपने पीहर आई थी. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डूंगरपुर जिले के भीलूडा गांव निवासी प्रकाश यादव ने बताया कि उसने अपनी बेटी 24 वर्षीय दिव्यानी यादव की शादी 7 फरवरी 2025 को गलियाकोट करवाई थी. उसका पति जयदीप यादव अहमदाबाद में रोजगार करता है. 2 सितंबर को दिव्यानी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अपने पीहर भीलूडा आई थी. कल शाम को प्रकाश और उसकी पत्नी खेतों पर काम के लिए गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

शाम करीब 7 बजे घर आकर देखा तो घर के अन्दर दिव्यानी फंदे से लटकी हुई थी, जिस पर उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई. वहीं, पुलिस भी घर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने देर रात को शव सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था.

वहीं, आज परिजन और पुलिस सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इधर, कोटपूतली के नीमराणा में अलवर के युवक की हालत गंभीर होने पर बहरोड जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, जहां चिकत्सकों ने युवक को अलवर के लिए रेफर कर दिया. युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

युवक सुरेंद्र उर्फ काली अलवर शहर के खुदनपुरी का निवासी है, जो करीब पांच साल पहले एक लड़की के साथ घर से फरार हो गया था, जिसने नीमराना जाकर शादी कर ली थी. वहीं मृतक के एक 2 साल का बच्चा है.

मृतक के चाचा जयसिंह ने बताया कि सुरेंद्र 5 साल पहले एक लड़की के साथ फरार हो गया था तब से ही इनका अता पता नहीं था. आज उसकी मौत की सूचना मिली. मृतक की पत्नी और उसके 2 साल का लड़का भी अस्पताल में ही मौजूद होने की सूचना मिली. इधर पुलिस पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी मे जुटी हुई है लेकिन परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More