Rajasthan News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने डूंगरपुर दौरे पर अधिकारियों संग बैठक की. साथ ही उन्होंने पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि एक साथ चुनाव करवाए जाएं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा आज डूंगरपुर पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. वहीं, इसके बाद मंत्री गोदारा ने जिला परिषद के ईडीपी हॉल में रसद विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में खाद्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. वही उन्होंने गिव अप अभियान में खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम स्वेच्छा से हटवाने वाले तथा अब तक वंचित नहीं पात्र लाभार्थियों के जोड़ने की जानकारी ली.
उन्होंने सभी अधिकारी को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु अभियान बनाकर खाद्य अधिकारियों को फील्ड में विकसित करने, जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रति सप्ताह बैठक का रिपोर्ट प्रस्तुत करने, योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार स्थानीय भाषा में करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने नई उचित मूल्य दुकान की प्रक्रिया की भी जानकारी ली. बैठक के बाद मंत्री गोदारा मीडिया से रूबरू हुए.
इस मौके पर गिव अप अभियान को लेकर मंत्री गोदारा ने कहा कि प्रदेश में अभियान के तहत अभी तक 28 लाख 30 हजार 451 लोगों ने खाद्य सुरक्षा योजना से अपने नाम गिव अप किया है, जिसमें डूंगरपुर जिले के 56 हजार 887 नाम भी शामिल है. वहीं, मंत्री ने बताया कि 16 लाख ऐसे नाम है जो गिव अप की प्रक्रिया से गुजर रहे है.
पत्रकार वार्ता में मंत्री ने बताया कि गिव अप अभियान में सक्षम नाम हटने के बाद जरूरतमंद व पात्र 57 लाख 10 हजार 386 नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है. खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल होने से इन लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिलने के साथ 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा. वहीं इस मौके पर मंत्री ने बताया कि गिव अप अभियान की अंतिम तारीख फिलहाल 31 अगस्त है लेकिन इस तारीख को और बढ़ाया जाएगा ताकि लोग स्वतः ही अपना नाम हटवा ले. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार के पास चौपहिया वाहन मालिक व इनकम टैक्स में शामिल लोगों की सूची मौजूद है. अगर गिव अप अभियान में ऐसे लोग अपने नाम नहीं हटवाते है तो उन लोगों से आगे 27 रुपए किलो के हिसाब से वसूली की जाएगी. इधर पत्रकार वार्ता के दौरान राजस्थान में पंचायत व निकाय चुनाव को एक साथ करवाने के सवाल पर मंत्री गोदारा ने कहा कि प्रदेश में दोनों चुनाव एक साथ करवाने की सरकार की मंशा है. प्रदेश में एक साथ चुनाव होने से बार बार आचार संहिता लगने से आने वाली समस्याओं से निदान के साथ आमजन को भी लाभ मिलेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!