पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत, पूर्व MLA ने लापरवाही का लगाया आरोप

Udaipur News: उदयपुर में मंडेरिया माइंस में भरे पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत का मामला राजनैतिक रंग लेने लगा है. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने इशारों ही इशारों में विरोधियों पर निशाना साधा.

पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत, पूर्व MLA ने लापरवाही का लगाया आरोप
Image Credit: Udaipur News

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में मंडेरिया माइंस में भरे पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत का मामला राजनैतिक रंग लेने लगा है. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने इशारों ही इशारों में विरोधियों पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि गरीबी आदिवासी परिवार के लोगों को भले ही मुआवजा दे दिया गया हो, लेकिन उनको धमकियां दी जा रही हैं. ऐसे में अगर उनको धमकियां देने बंद नहीं किया, तो वे परिवार के लोगो के साथ सड़कों पर उतरेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने उदयपुर सीकेंट फैक्ट्री और माइंस प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर माइंस प्रबंध ने वहां पर गार्ड तैनात किया होता, तो यह हादसा नहीं होता.

वहीं पुलिस ने आज चारों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किए. आपको बता दें कि कल रविवार को माइंस के पास चार बच्चे बकरियां चराने गए थे. इस दौरान वे माइंस के खड्डे में भरे पानी में नहाने उतर गए.

जिससे चारों बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई. जब बकरियां अकेली घर पहुंची, तब घर के लोगों ने बच्चों को नहीं देखा और वे सभी उन्हें तलाशते हुए मौके पर पहुंचे और हादसे की बात पता चला.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंUdaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More