औरंगजेब ने संभाजी के कई टुकड़े किए वो कैसा कुशल प्रशासक- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़

Rajasthan News: उदयपुर जिले में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.सुनीता मिश्रा का विवादित बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

औरंगजेब ने संभाजी के कई टुकड़े किए वो कैसा कुशल प्रशासक- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़
Image Credit: Haribhau Kishanrao BagdeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.सुनीता मिश्रा का विवादित बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल पिछले दिनों उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि औरंगजेब का मैनेजमेंट अच्छा था.

जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट गया. ऐसे में लोगों ने उनपर कई सवाल उठाए थे और बोले कि बताओ औरंगजेब कैसे अच्छा था. उदयपुर जिले के प्रवास पर आए राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे़ ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु सुनीता मिश्रा के एक बयान का जमकर कटाक्ष किया.

Add Zee News as a Preferred Source

डबोक इलाके में निजी कॉलेज में आयोजित हुए अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे़ ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताने पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने संभाजी महाराज को बड़ी बेरहमी के साथ मारा. उनकी आंखें फोड़ी गई, शरीर के कई टुकड़े किए गए.

जिस शासक ने सैकड़ों हिंदू मंदिरों को तोड़ा हो, जिसके जनाना महल में 2000 से ज्यादा महिलाएं हों, वह कैसे कुशल प्रशासक हो सकता है. राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे़ ने कहा कि हमें सही बोलना चाहिए, जिससे वह बात लोगों को पसंद आए.

सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुल गुरु प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था. उसके बाद उदयपुर में एबीवीपी और एनएसयूआई के साथ सर्व समाज के लोगों ने उनके बयान का विरोध किया था. विरोध बढ़ता देख राज्यपाल को उन्हें लंबी छुट्टी पर भेजना पड़ा था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंUdaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More