Udaipur News: झाड़ोल में अपहरण, मारपीट और वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने गैंग 425 के शातिर बदमाश हितेश को गिरफ्तार किया. 10 माह फरार आरोपी ने घटना कबूली. गैंग में 24+ सदस्य सक्रिय.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: झाड़ोल में दो युवकों का अपहरण कर बंधक बना मारपीट करने एवं नग्न कर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में झाडोल थाना पुलिस ने आपराधिक गैंग 425 के बदमाश को पकड़ा, प्रारंभिक पूछताछ में घटना कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया .झाडोल थाना अधिकारी फेलीराम मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के ढीमड़ी बेडीफला निवासी हितेश पुत्र नारू को गिरफ्तार किया है.
आरोपी अपराधी गैंग 425 का शातिर बदमाश है.आरोपियों की इस गैंग में दो दर्जन से ज्यादा सक्रिय सदस्य जुड़े हुए हैं. पकड़ा गया आरोपी घटना के बाद विगत 10 माह से फरार था. पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
अन्य बदमाशों की पुलिस अभी भी तलाश में जुटी हुई है .पुलिस के अनुसार पई सिंधी घाटी थाना नाई निवासी रामलाल पुत्र उदा गमेती ने जनवरी में रिपोर्ट दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा गोविंद और दोस्त संतोष व सुनील के साथ 5 नवंबर को किसी काम से झाडोल गया था.
लौटते वक्त उदयपुर से झाडोल नेशनल हाईवे 58ई पर सांडोल माताजी मंदिर के निकट दो दर्जन बदमाशों ने रास्ता रोक बेटे की मोटरसाइकिल रोक दी आरोपियों ने बेटे व दोनों दोस्तों का अपहरण कर लिया अपहरण कर यह उन्हें कंथारिया पारेवी होकर घोरनिया घाटे के जंगल में ले गए .वहां से सुनील जैसे तैसे आरोपियों के चुंगल से छूट कर भाग गया.
जबकि बेटे गोविंद व उसके मित्र संतोष को बदमाशों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की मारपीट नितेश ललित नाम के बदमाशों ने की इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने बेटे गोविंद तथा संतोष को नग्न कर मारपीट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया. बेटे की जेब से 1000 व संतोष की जेब से 500 रुपए ले लिए बदमाशों ने दोनों को सुबह 11:00 से शाम 7:00 बजे तक बंधक बना कर रखा.
इस घटना से सदमे में आए बेटे ने कई दिन तक उन्हें जानकारी नहीं दी जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लोगों से पता चलने पर बेटे से जानकारी लेकर आरोपियों के विरुद्ध झाडोल थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!