&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ साबाखेड़ा गांव में बीते 5 से 6 दशकों से निवासरत घुमंतू कालबेलिया समाज के लोगों ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आबादी भूमि पर पट्टे जारी करने और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रोकने की मांग की है. समाज के जिला अध्यक्ष पप्पू नाथ कालबेलिया ने बताया कि वे और उनका समाज ग्राम की पुरानी चारागाह भूमि पर वर्षों से निवासरत हैं, जहां उनके कच्चे-पक्के मकान बने हुए हैं.
घर सरकारी आवास योजना के तहत हैं स्वीकृत
कुछ मकान सरकारी आवास योजनाओं के तहत भी स्वीकृत हुए हैं और यहां रहने वालों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन जैसी सभी मूलभूत पहचान उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा 1.86 हैक्टेयर भूमि आबादी विस्तार हेतु चिन्हित कर तहसील कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी जांच भी हो चुकी है, परंतु प्रस्ताव अब तक राज्य सरकार को नहीं भेजा गया है.
आत्महत्या करने के लिए होंगे मजबूर
ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि गांव में कुल 51.05 हैक्टेयर चारागाह भूमि है, जबकि गांव में केवल 492 पशु हैं. ऐसे में कुछ भूमि आबादी विस्तार हेतु देने से चारागाह पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही, राज्य सरकार के 2024 और 2025 के आदेशों का हवाला देते हुए समाज ने बताया कि घुमंतू, विमुक्त व अर्धघुमंतू समुदायों को चारागाह भूमि पर पट्टे दिए जाने का स्पष्ट प्रावधान है. जिला अध्यक्ष ने चेताया कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई और प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करता है, तो समाज के लोग सामूहिक आत्महत्या को मजबूर होंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!