&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में लालसोट विधायक रामविलास मीणा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके तहत करीब 60,000 लोगों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया है.
इस भव्य कार्यक्रम के लिए तैयारियां पिछले तीन दिनों से जारी थीं, जिसे सौ हलवाइयों की टीम ने अंजाम दिया है. भोज में मेहमानों को 50 क्विंटल चीनी के लड्डू, 10 क्विंटल बेसन की भुजिया और 100 कट्टे आटे की पूरियां परोसी जाएंगी.
कार्यक्रम स्थल पर दो विशाल डोम बनाए गए हैं, एक डोम में मुख्यमंत्री की सभा का आयोजन होगा, जबकि दूसरे डोम में आमजन के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई है.
इस भव्य आयोजन की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री स्वयं भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे और विधायक रामविलास मीणा के परिवार के साथ भोज में सम्मिलित होंगे. गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल है और हजारों लोग इस आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं.
यह आयोजन न केवल विधायक के प्रति क्षेत्र की जनता के प्रेम को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन गया है.
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 2:00 बजे डूंगरपुर पहुंचेंगे, जहां साढ़े तीन सौ करोड रुपये की ईसरदा पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है. लालसोट विधायक रामविलास मीणा का डूंगरपुर पत्र गांव है, ऐसे में खुद विधायक भी सीएम के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं, मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित भी करेंगे.
मुख्यमंत्री जयपुर से हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर आएंगे. PHED मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम भी आमंत्रित किए गए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!