&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News : डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि माही परमाणु बिजलीघर इस क्षेत्र के लिये एक घातक परियोजना साबित होने वाली है. इसका वर्षों से स्थानीय लोग कड़ा विरोध जता रहे हैं. परियोजना में नियम विरूद्ध जाकर आदिवासी समुदाय की भूमि अवाप्ति की गई है.
रोत के अनुसार विस्थापित आदिवासी परिवारों के उचित मुआवजे सहित कई मांगो को नहीं माना गया है. आदिवासी सहित विभिन्न समुदायों के कड़े विरोध के बाद भी प्रधानमंत्री @narendramodi जी, आप इस परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम करके इस क्षेत्र के साथ घोर अन्याय कर रहे हो.
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मरूधरा आ सकते हैं. पीएम मोदी का 20 सितम्बर बांसवाड़ा का दौरा बन सकता है. पीएम मोदी बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं. इसके लिए प्रदेश बीजेपी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है और समय मिलते ही तैयारियां शुरू कर दी जाएगी.
आपको बता दें कि बांसवाड़ा के मापला (या नापला) गाँव के पास, माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना विकसित की जा रही है. जिसका पीएम मोदी शिलान्यास कर सकते हैं. परमाणु ऊर्जा परियोजना कुल 2800 मेगावाट की क्षमता वाले 4 रिएक्टर बनाए जाएंगे, प्रत्येक 700 मेगावाट का होगा. यह परियोजना राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) और भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL) के संयुक्त उद्यम अणुशक्ति विद्युत निगम (अश्विनी) द्वारा विकसित की जा रही है. परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड ने इस साइट के निर्माण के लिए अपनी सहमति दे दी है और अब साइट पर परियोजना-पूर्व गतिविधियां चल रही है.
हालांकि पीएम मोदी के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि 20 सितंबर को बांसवाड़ा में पीएम मोदी आएंगे. संगठन की तरफ से सेवा पखवाड़े के निमित्त होने वाले कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वह एक दिन का समय राजस्थान के लिए दें, हालांकि अभी स्वीकृति नहीं मिली है. हमने हमारी तरफ से आग्रह किया है. स्वीकृति मिलेगी तो सेवा पखवाड़े के तहत सम्मान भी करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आते है. तो क्षेत्र को सौगात भी मिलती है. प्रदेश के लिए भी काफी अच्छा रहेगा.
बांसवाड़ा साइट राजस्थान की दूसरी न्यूक्लिर साइट होगी . जिसमें 700 मेगावाट के 4 परमाणु रिएक्टर स्थापित होंगे. अगले 10 साल में यहां से 2800 मेगावाट बिजली बनने लगेगी. लेकिन सांसद राजकुमार रोत के मुताबिक ये योजना आदिवासियों के लिये घातक है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Banswara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!