नाबालिग छात्रा की चीखों से दहला उदयपुर का नामी स्कूल, जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर के फतहपुरा में एक जिम ट्रेनर ने एक नामी स्कूल में 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं. इतना ही नहीं, जब उसका मन भर गया तो वह वहां से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

नाबालिग छात्रा की चीखों से दहला उदयपुर का नामी स्कूल, जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म
Image Credit: Udaipur News


Udaipur News: उदयपुर में मासूम बच्चियों और महिलाओं के प्रति हो रही दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला फतहपुरा का बताया जा रहा है, जहां पर एक जिम ट्रेनर ने एक नामी स्कूल में 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं. इतना ही नहीं, जब उसका मन भर गया तो वह वहां से फरार हो गया.

मासूम छात्रा ने घर पहुंच कर अपने घरवालों को सारी आपबीती बताई. परिजन तुरंत बच्ची को लेकर के थाने पहुंचे और यहां पर आरोपी जिम ट्रेनर प्रदीप सिंह झाला के खिलाफ तहरीर पेश की. फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जिम ट्रेनर प्रदीप सिंह झाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दुष्कर्म के बाद आरोपी प्रदीप सिंह झाला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, फतहपुरा के एक नामी स्कूल में प्रदीप सिंह झाला जिम ट्रेनर है. प्रदीप यहां पर बच्चों की ट्रेनिंग देता है. बीते 25 अगस्त को स्कूल में छुट्टी घोषित की गई थी. जानकारी नहीं होने की वजह से छात्रा छुट्टी वाले दिन भी स्कूल पहुंच गई. उसे अकेला देखकर प्रदीप सिंह झाला की नीयत उस पर डोल गई और उसने उसे दबोच लिया. हैवान ने स्कूल परिसर में ही उसके साथ गलत काम किया.

डरी-सहमी छात्रा किसी तरह से जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया. गुस्साे परिजन तुरंत अंबामाता थाने पहुंचे और यहां पर स्कूल के जिम ट्रेनर प्रदीप सिंह झाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.

थाना अधिकारी मुकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जिम ट्रेनर प्रदीप सिंह झाला की तलाश की जा रही है. बच्ची को छुट्टी की जानकारी नहीं थी, जिसके चलते वह स्कूल पहुंच गई थी. छुट्टी वाले दिन बच्ची को अकेला देखकर प्रदीप सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Udaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More