मुंबई पुलिस की सागवाड़ा में छापेमारी, गोल्ड व्यापारी को MP से पकड़ा

Dungarpur News: मुंबई पुलिस ने सागवाड़ा के एक सर्राफा व्यापारी को एमपी के इंदौर से गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ और जांच में जुटी हुई है. 

मुंबई पुलिस की सागवाड़ा में छापेमारी, गोल्ड व्यापारी को MP से पकड़ा
Image Credit: Dungarpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: मुंबई के कुरार थाना पुलिस 2 दिन से डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों के यहां छापेमारी कर रही है. मुंबई पुलिस की ये कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. वहीं, सर्राफा व्यापारी इस कार्रवाई से डरे हुए हैं.

मुंबई पुलिस ने सागवाड़ा के एक सर्राफा व्यापारी को एमपी के इंदौर से पकड़कर लेकर आई है. 5 साल पुराने ज्वेलरी खरीद ओर बेचने के साथ ही लेनदेन के मामले को लेकर मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

सागवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक रुप सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई कुरार थाना की पुलिस सागवाड़ा2 आई हुई है. वे सागवाड़ा के एक ज्वेलरी व्यापारी वैभव पवन गांधी को अपने साथ पकड़कर लाई है. वही सागवाड़ा के ज्वेलरी व्यापारियों से पूछताछ कर रही है.

डीएसपी ने उससे ज्यादा कोई जानकारी उनके पास नहीं होने की जानकारी दी लेकिन बताया जा रहा है कि वैभव पवन गांधी ने 2020-21 में मुंबई के सोने कारोबारियों से करीब 4 किलो के सोने के जेवर खरीदे.

इसके बाद उन सोने के जेवर को लाकर सागवाड़ा में करीब 5 सर्राफा व्यापारियों को सस्ते दामों पर बेच दिया. ये पूरा लेनदेन बिना किसी जीएसटी ओर बिलिंग के हुआ लेकिन जिन व्यापारियों से सोने के जेवर खरीदे गए उसकी राशि नहीं चुकाई और रुपये की हेराफेरी की.

इस पर मुंबई में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. महाराष्ट्र पुलिस लंबे समय से जेवर खरीदार वैभव गांधी की तलाश कर रही थी. मुंबई पुलिस ने उसे एमपी के इंदौर में एक होटल से गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ के बाद उसे सागवाड़ा थाने लाकर स्थानीय कारोबारियों से जुड़े लेन-देन की पड़ताल की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More