&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाइटों व सजावट से सजाया. त्यौहार की इसी रौनक के बीच चोरी की एक घटना ने लोगों को चौंका दिया.
जानकारी के अनुसार 5 सितंबर 2025 की रात करीब 2 बजकर 9 मिनट पर एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यह चोर घरों पर लगी रंग-बिरंगी डेकोरेटिव लाईटों को निशाना बना रहा था. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर लाईटों को चोरी कर रहा है.
वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. त्यौहारों के समय लोगों के घरों की सजावट पर चोरी की वारदात होना आमजन में असुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है.
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से ऐसे चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में त्योहारों की खुशियां चोरों की करतूत से फीकी न पड़ें. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश की जा रही है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
चोरी के एक मामले में बीते 8 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को प्रतापगढ़ की अरनोद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इसे अदालत में पेश करेगी. अरनोद थाना अधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि ऐसीजेएम कोर्ट अरनोद के एक प्रकरण में स्थाई वारंटी खरखड़ा निवासी कन्हैयालाल मीणा की पुलिस बीते 8 सालों से तलाश कर रही थी.
चोरी के मामले में फरार स्थाई वारंटी की तलाश में पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन यह हाथ नहीं आ रहा था. आज तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कन्हैयालाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!