Udaipur News: इश्क में अंधा निकला भांजा! मामा के घर डकैती डाल गर्लफ्रेंड को दिया लाखों का मोबाइल

Rajasthan News: उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने चोरी के आरोप में पीड़ित के भांजे और उसके एक साथी को ​गिरफतार किया है.

Udaipur News: इश्क में अंधा निकला भांजा! मामा के घर डकैती डाल गर्लफ्रेंड को दिया लाखों का मोबाइल
Image Credit: udaipur choriSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Udaipur News: उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने चोरी के आरोप में पीड़ित के भांजे और उसके एक साथी को ​गिरफतार किया है. पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने मोबाइल पर इंटरनेट दूसरे के वाई-फाई से चला रहे थे. वहीं लूट की राशि में से सवा लाख रुपए का मोबाइल अपनी महिला दोस्त को गिफ्ट किया था.

पीड़ित है लकवाग्रस्त
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लकवाग्रस्त होने से पंलग पर ही सोया हुआ था और बदमाश ने वहां जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. हालांकि बदमाश एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. बाद में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और आखिर में वह पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी अजय परमार शातिर बदमाश है. प्रतापगढ़ जिले में उस पर लूट के तीन प्रकरण दर्ज हैं. जिसमे वह एक साल से फरार चल रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने किया खुलासा
उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने चोरी के आरोप में पीड़ित के भांजे और उसके साथ को गिरफ्तार किया है. पीड़ित लकवाग्रस्त है और लंबे समय से घर पर ही रह रहा है. इस दौरान मौका देख बदमाशो ने घर से 7 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने लूटे लिए और फरार हो गया. आरोपी भांजे के दोस्त ने लूट के रुपयों से अपनी गर्लफ्रेंड को सवा लाख रुपए का स्मार्टफोन गिफ्ट किया था. पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने मोबाइल में इंटरनेट नहीं चलाते थे. दोस्तों का वाईफाई इस्तेमाल करते थे, ताकि कोई डिजिटल सुराग पुलिस को नहीं मिले. हालांकि पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल के जरिए इंस्टाग्राम पर आरोपी को जाल में फंसाया और गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों की ऋषभदेव में परेड कराई.

क्या बोली एएसपी?
खेरवाड़ा एएसपी अंजना सुखवाल ने बताया - ऋषभदेव के घाटी दरवाजा निवासी कांतिलाल मीणा लकवाग्रस्त होने के कारण पिछले 8 महीने से पंलग पर है. 27 जून को सुबह 7:30 बजे एक बदमाश मुंह ढककर घर में घुसा. बदमाश ने चाकू दिखाकर पलंग में रखे 7 लाख रुपए कैश, 2 सोने के नेकलेस, चांदी के दो कंधोरे, चांदी की पायल और सोने की अंगूठी समेत कई गहने लूट लिए थे. इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें बदमाश उसमें जाते हुए नजर आ रहा था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author