Rajasthan Crime News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी पुलिस ने देशी विदेशी हथियार सप्लाई करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जिसके अंतर्गत पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश के साथ उसको दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी पुलिस ने देशी विदेशी हथियार सप्लाई करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है. हथियार सप्लायर गिरोह मैं शामिल एक व्यक्ति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार खरीदने वाले एक कुख्यात बदमाश को भी गिरफ्तार किया है.
हथियार सप्लाई मामले में हाथ लगी बड़ी कामयाबी
छोटीसादड़ी पुलिस को अवैध देशी विदेशी हथियारों की खरीद फरोख्त के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि बीती 28 जून को छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने झालावाड़ के गंगधार निवासी राकेश राठौर को ऑटोमेटिक पिस्टल और दो खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने कुख्यात बदमाश मध्य प्रदेश के नागदा निवासी सलमान खान और बाबू फकीर उर्फ बाबू शूटर को हथियार सप्लाई करने की बात कबूल की थी. बाबू फकीर की तो मौत हो चुकी है लेकिन सलमान बांसवाड़ा की जिला जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया.
आरोपी पर 16 संगीन मामले दर्ज
सलमान पर 16 संगीन अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस ने 2 दिन पहले सलमान की निशानदेही पर छोटी सादड़ी इलाके के भाटखेड़ी जंगलों से बड़ी मात्रा में देशी विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद किया था. हथियारों के इस जखीरे में ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस, बंदुक आदि शामिल थी. पुलिस पूछताछ के दौरान सलमान ने बताया कि उसने यह हथियार धौलपुर निवासी कुख्यात बदमाश जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश के एटा निवासी कृष्णपाल उर्फ केपी और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी धीरेंद्र सिंह से खरीदे थे.
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह, राकेश राठौर के साथ पहले भी हथियार सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और हाल ही में हत्या के एक प्रकरण मैं जेल से छूट कर बाहर आया था. हथियार सप्लायरों की इस अंतर्राज्यीय गैंग में शामिल बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद इलाके में और भी लोगों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामद की हो सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!