Rajasthan News: सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 30 मार्च को ,सड़क गुणवत्ता निरीक्षण (सगुनी )यात्रा, श्री गंगानगर जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बैठक आयोजित कर शुरू की गई थी.
Trending Photos

Rajasthan News: सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 30 मार्च को ,सड़क गुणवत्ता निरीक्षण (सगुनी )यात्रा, श्री गंगानगर जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बैठक आयोजित कर शुरू की गई थी.
आज यात्रा का प्रथम चरण उत्तरी राजस्थान के श्री गंगानगर से प्रारंभ होकर दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा में आकर 12 दिवस में पूरा हुआ है. इस दौरान 5431 किलोमीटर की यात्रा की गई है. 3404 किलोमीटर डीएलपी सड़कों का निरीक्षण ,पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा किया गया है.
यात्रा के दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया. सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा के विषय पर बैठक में विधार्थीयों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई. यह यात्रा सार्वजनिक निर्माण विभाग की गुण नियंत्रण ईकाई के नेत्तृत्व में निकाली जा रही है.
कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण)श्री जसवंत खत्री , अतिरिक्त मुख्य अभियंता भेरूलाल भेनिया,अधीक्षण अभियंता गुण नियंत्रण श्री मथुरालाल मीणा , श्री मुनीमचंद मीना,अधिशासी अभियंता गुण नियंत्रण जयपुर श्री वेद प्रकाश उपाध्याय, श्री बीरेंद्र शाह, जगदीश पटेल,हिमांशु जैन,सहायक अभियंता अंजू धाकड़,तरुणा अन्य अभियंता गण ,पॉली टेक्निक महाविधालय के प्राचार्य श्री विजय बोरसे अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे. यात्रा के दौरान बांसवाड़ा ज़िले की दोष निवारण अवधि की सड़कों का मूल्यांकन निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा किया गया.