Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में दलोट से दानपुर बांसवाड़ा सीमा तक की जर्जर सड़क को लेकर भारत आदिवासी पार्टी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ है. यह आंदोलन दलोट के 132 GSS के पास चल रहा है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: दलोट से दानपुर बांसवाड़ा सीमा तक खस्ताहाल सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शुरुआत हुई. यह धरना दलोट के 132 GSS के पास जारी है, जहां स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे.
ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल गणावा ने कहा कि सड़क की जर्जर हालत आमजन के लिए आफत बन चुकी है. गहरे गड्ढों और खराब मार्ग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाना चुनौती बन गया है. यह मार्ग राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली सीमावर्ती सड़क है, जो राष्ट्रीय महत्व रखती है. जब तक डामरीकरण की स्वीकृति जारी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रमेश निनामा ने आरोप लगाया कि सड़क समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन भाजपा सरकार के दबाव में अधिकारियों ने ठोस कदम नहीं उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने जनता को वर्षों से गुमराह किया है, लेकिन अब आदिवासी समाज अपनी ताकत से अधिकार की लड़ाई लड़ेगा.
धरने में आसपास के गांवों और मोहल्लों के अलावा मध्यप्रदेश और बांसवाड़ा जिले से भी लोग शामिल हुए. ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार है, जब किसी गंभीर स्थानीय समस्या को लेकर भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले इतना बड़ा और ऐतिहासिक आंदोलन शुरू हुआ है. धरना स्थल पर दलोट तहसीलदार महावीर जैन, PWD एक्सईएन और नायब तहसीलदार नारायणलाल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी सड़क स्वीकृति के लिखित आश्वासन पर अड़े रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!