Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ शहर के ऐतिहासिक दीपेश्वर तालाब को स्वच्छ और संरक्षित रखने के उद्देश्य से आज धोबी समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक हुई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: प्रतापगढ़ शहर के ऐतिहासिक दीपेश्वर तालाब को स्वच्छ और संरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आज नगर परिषद सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उपखण्ड अधिकारी मणिलाल तीरगर, नगर परिषद आयुक्त ललित सोलंकी और तहसीलदार उज्ज्वल जैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.
बैठक में प्रतापगढ़ धोबी समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिनके सहयोग से तालाब की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई. बैठक में अधिकारियों ने धोबी समाज से अनुरोध किया कि वे दीपेश्वर तालाब में कपड़े धोने की पुरानी परंपरा को अब बंद करें और इसके स्थान पर तालाब के पास नगर परिषद द्वारा बनाए गए धोबी घाट का उपयोग करें.
समाज के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को बताया कि धोबी घाट पर कुछ व्यवस्थागत समस्याएं हैं, जिनके चलते वहां काम करना संभव नहीं हो पा रहा है. इसमें जल की उपलब्धता, कर्मियों की कमी और साफ-सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए. इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मणिलाल तीरगर ने नगर परिषद आयुक्त को जल्द से जल्द आवश्यक समाधान करने के निर्देश दिए. उन्होंने आश्वस्त किया कि धोबी समाज को व्यवस्थित तरीके से स्थान और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वे अपने कार्य को बिना बाधा के कर सकें.
एसडीएम ने यह भी बताया कि दीपेश्वर तालाब प्रतापगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर है, जहां महादेव की प्राचीन प्रतिमा स्थापित है. पर्यावरणीय दृष्टि से भी इस तालाब की सफाई अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि यह बैठक सकारात्मक रही और समाज के सहयोग से तालाब को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है.
रिपोर्टर- हितेष उपाध्याय
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!