&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश कहर बनकर टूट रही है. बारिश के चलते दो अलग-अलग हादसे सामने आए, हालांकि गनीमत यह रही कि दोनों में कोई जनहानि नहीं हुई.
पहला मामला सुहागपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बानघाटी का है, जहां ग्रामीण प्रभुला नागजी का कवेलू पोश मकान अचानक ढह गया. हादसे में मकान के भीतर रखा अनाज भीग गया और सीमेंट के पटरे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए.
मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत बानघाटी के सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल ने हालात का जायजा लिया और बताया कि करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.
दूसरा हादसा ग्राम पंचायत कूपड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुगरी पांडा में हुआ. सुबह स्कूल समय से पूर्व ही विद्यालय का जर्जर बरामदा बारिश के कारण गिर गया. इस हादसे से पास में स्थित ग्रामीण धनजी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया.
उप सरपंच पवन निनामा ने बताया कि यदि यह बरामदा विद्यालय समय के दौरान गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लगातार जारी बारिश से कई कच्चे-पक्के और जर्जर भवन खतरे में हैं. समय रहते मरम्मत नहीं होने पर कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है.
बता दें कि राजस्थान में इस समय मौसम काफी अनिश्चित है, और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जयपुर की बात करें तो, तो आज मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, यहां पर बारिश के साथ हaze की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना 90% है, और आंधी-तूफान की गति हल्की और परिवर्तनशील रहेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!