&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में कल देर शाम हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज भी रेस्क्यू अभियान जारी है. कल मुंगाना निवासी शिक्षक राजकुमार लबाना माही नदी की पुलिया पार करते समय असंतुलित होकर बाइक समेत नदी में गिर गया था.
वहीं, तेज बहाव में बह जाने के कारण ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. सूचना पर प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन शिक्षक का कोई सुराग नहीं लग पाया.
बुधवार को भी प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा से आई एसडीआरएफ की टीम ने डूंगरिया और मुंगाना के बीच माही नदी में सर्च अभियान जारी रखा. इसी दौरान रेस्क्यू अभियान में लगी एसडीआरएफ की नाव अचानक नदी में पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव नदी में किसी पत्थर से टकरा गई थी. गनीमत रही कि सभी जवान सुरक्षित बाहर निकल आए, हालांकि नाव में रखा कुछ सामान पानी के तेज बहाव में बह गया.
शिक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च अभियान लगातार जारी है. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और माहौल गमगीन बना हुआ है. हादसे को 22 घंटे बीत जाने के बाद भी शिक्षक का शव नहीं मिल सका है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया पर अक्सर तेज बहाव के दौरान हादसों का खतरा बना रहता है, ऐसे में प्रशासन को स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए.
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 3 सितंबर से दुबारा भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 3, 4 और 5 सितम्बर को कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!