Pratapgarh: बदमाशों ने लूटे मेडिकल स्टोर पर रुपये, पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में मेडिकल स्टोर पर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ बदमाशों ने मारपीट की और फिर लूट कर दुकान में आग लगा दी, जिससे दवाइयां और फर्नीचर जल गया. 

Pratapgarh: बदमाशों ने लूटे मेडिकल स्टोर पर रुपये, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
Image Credit: Pratapgarh NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ के नकोर गांव में एक मेडिकल स्टोर पर बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े आग लगाने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इस दौरान मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई, उन्होंने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आगजनी की इस घटना में मेडिकल स्टोर पर रखी दवाइयां और फर्नीचर जलकर राख हो गया.

शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उसका नकोर गांव में मेडिकल स्टोर है. आज गांव के ही पवन गुर्जर और उसके 5-6 साथी मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और वहां कार्य कर रही ममता मीना और एक और कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए दुकान में रखे रुपए लूट लिए और पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी. इस दौरान उन्होंने दोनों कर्मचारियों को धमकाया भी.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. दिनेश शर्मा का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी भी लूट ली और फरार हो गए.

सुनील शर्मा ने देवगढ़ थाना पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी पवन गुर्जर और उसके साथियों पर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने की शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उल्टे उसे ही धमकाया. इसके कारण बदमाशों के हौसले बढ़ते गए. पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More