Pratapgarh: मेडिकल स्टोर में पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दो आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ के नकोर गांव में एक मेडिकल स्टोर पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई गई और कर्मचारियों के साथ मारपीट की. इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए. 

Pratapgarh: मेडिकल स्टोर में पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दो आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ के नकोर गांव में दो दिन पहले एक मेडिकल स्टोर को आग के हवाले करने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है.

पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि देवगढ़ थाना क्षेत्र के नकोर गांव में बीती 12 अगस्त को शर्मा मेडिकल पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी. इस मामले में धमोतर निवासी कालूराम मीणा ने प्रकरण दर्ज करवाया था कि वह नकोर गांव में दिनेश शर्मा के मकान में कमरा किराए पर लेकर रहता है और उनके मेडिकल स्टोर पर साफ सफाई भी करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

मेडिकल स्टोर पर शुभम और ममता भी काम करते हैं. 12 अगस्त को उसने मेडिकल स्टोर को खोलकर साफ-सफाई की उसके बाद वह सिलाई का काम करने लगा. शुभम और ममता मरीजों को देख रहे थे. इसी दौरान नकोर निवासी पवन गुर्जर और पुष्कर गुर्जर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और धमकाते हुए मेडिकल स्टोर को बंद करने के लिए कहा.

पवन गुर्जर दौड़कर गया और पेट्रोल लेकर आ गया, दुकान के अंदर और बाहर पेट्रोल छिड़ककर उसने माचिस से आग लगा दी, जिससे मेडिकल स्टोर की दवाइयां, फर्नीचर और नकदी जलकर राख हो गई, इस दौरान पास ही स्थित कपड़े की एक दुकान भी आग की चपेट में आ गई.

वारदात के वक्त मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश शर्मा बाहर गए हुए थे. इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आज नकोर निवासी पुष्कर और पवन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने वारदात करना कबूल किया है. पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More