Pratapgarh: जलसंकट पर MLA नानालाल निनामा सख्त, झूठी रिपोर्टों पर जताई नाराजगी

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ के पिपलखुंट क्षेत्र बढ़ते पेयजल संकट को लेकर विधायक नानालाल निनामा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई. 
 

Pratapgarh: जलसंकट पर MLA नानालाल निनामा सख्त, झूठी रिपोर्टों पर जताई नाराजगी

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ के पिपलखुंट क्षेत्र में लगातार बढ़ते पेयजल संकट को लेकर बुधवार को पंचायत समिति सभागार में विधायक नानालाल निनामा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में जलदाय विभाग, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग और विद्युत निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं दिलाना प्राथमिकता है और इस दिशा में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विधायक निनामा ने जलदाय विभाग और पंचायत सचिवों की झूठी रिपोर्टों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कालीघाटी, सागबारी, टामटिया जैसे गांवों में वर्षों से हैंडपंप खराब हैं. फिर भी रिपोर्टों में उन्हें 'चालू' बताया गया है. उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता श्यामलाल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में सुखाग्रस्त सर्वे चल रहा है और सात दिन में सभी प्रभावित गांवों में टैंकर सेवा शुरू कर दी जाएगी. स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विधायक ने सवाल उठाए और पूछा कि पिपलखुंट ब्लॉक में वरिष्ठ डॉक्टर होने के बावजूद अरनोद बीसीएमओ को क्यों चार्ज दिया गया है.

साथ ही कूपड़ा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में अधूरी सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए. बिजली कटौती, सड़क निर्माण में अनदेखी और हैंडपंप मरम्मत सामग्री नहीं खरीदने जैसे मुद्दों पर भी विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि शनिवार-रविवार को भी कर्मचारी फील्ड में रहें, क्योंकि जनसेवा से बढ़कर कोई काम नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Trending news