Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में तीन दिन पहले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स रो रहा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में तीन दिन पहले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपने सालों और मोहल्ले के लड़कों पर संगीन आरोप लगाए हैं.
वीडियो में यह शख्स बता रहा है कि कैसे उसको जलील किया गया, मारपीट की गई, जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया. इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस की ओर से प्रकरण दर्ज किया गया है. मृतक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मरने वाला वीडियो में बोल रहा है कि एसपी साहब मेरे सालों को छोड़ना मत मुझे इंसाफ दिलाना.
शहर के वाटर वर्क्स रोड निवासी मुबीन कुरैशी ने बताया कि उसका भाई मुख्तियार कुरैशी शहर की कच्ची बस्ती में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. बीती 20 जून को वह उसके घर पर आया और कहा कि उसने परेशान होकर दर्द निवारक गोलियां खा ली है. इस पर उसे जिला चिकित्सालय ले गए, बाद में उसे उदयपुर के लिए रेफर किया गया, जिसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई.
इस मामले में कोतवाली थाने में मुबीन की ओर से प्रकरण दर्ज करवाया गया. मुबीन ने बताया कि उसे उसके भाई मुख्तियार कुरैशी के दो-तीन वीडियो मिले हैं, जिसमें कच्ची बस्ती के कुछ लड़के और उसके साले महबूब कादरी और मोबिन कादरी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.
मरने से पहले मुख्तियार कुरैशी ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह कह रहा है कि बीती 8 जून को अपनी पत्नी से तलाक लेकर वह उदयपुर चला गया था. मैहर के तौर पर उसने अपना घर और बच्चे भी पत्नी को सौंप दिए थे. घर से वह कुछ भी लेकर नहीं निकला. बाद में उसके सालों मोबिन और महबूब ने सोशल मीडिया पर उसको बदनाम करने के लिए फोटो डालें, उस पर चोरी का आोरप लगाया, शराब पीने का इल्जाम लगाया, इससे आहत होकर वह 19 जून को प्रतापगढ़ आया, जहां उसकी पत्नी और सालों से बातचीत करते हुए कहा कि उसने कभी ना तो कोई चोरी की, ना शराब पी फिर उसे क्यों बदनाम कर रहे हो, क्यों इज्जत खराब कर रहे हो तो सालों ने और मोहल्ले के लड़कों ने उसके साथ लातों घूंसो से मारपीट की.
वीडियो में रुंधै गले से बोलते हुए मुख्तियार कह रहा है कि वह अकेला पड़ चुका है, कोई भी उसका साथ नहीं दे रहा है, सोशल मीडिया पर जिस तरह से उसको बदनाम किया जा रहा है और इज्जत का शोषण किया गया. उससे वह पूरी तरह टूट चुका है. मोहल्ले के लड़कों ने भी उसकी पिटाई कर दी,अब वह आत्महत्या करने जा रहा है. उसकी मैयत में कोई भी शरीफ नहीं हो, कौम के रहनुमाओं से उसने विनती की कि उसे चुपचाप दफना दिया जाए. किसी को उसका मुंह नहीं दिखाया जाए. केवल अखबार में उसकी फोटो छपवा दी जाए.
रोते -रोते वह कह रह रहा है कि उसे प्रताड़ित करने वाले उसके दोनों सालों को जेल भेज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. उसकी पत्नी का और मोहल्ले के लड़कों का कोई दोष नहीं है. दोनों सालों के बहकावे में आकर उन्होंने यह काम किया. इस दर्द भरी दास्तां के वीडियो के सामने आने के बाद मृतक के भाई मुबीन कुरैशी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि मरने से पहले मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!