Pratapgarh News: कुल्हाड़ी से भाई और पत्नी की हत्या, बेटे-भतीजे पर हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड! कुल्हाड़ी से भाई और पत्नी की हत्या, बेटे-भतीजे पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार. आर्थिक तंगी और पारिवारिक ताने बने कारण.

Pratapgarh News: कुल्हाड़ी से भाई और पत्नी की हत्या, बेटे-भतीजे पर हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में बीते गुरुवार को कुल्हाड़ी से अपने सगे भाई एवं पत्नी की हत्या और बेटे और भतीजे को हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात की वजह आर्थिक तंगी और परिवार वालों के ताने बताये जा रहे हैं.

धमोतर थाना अधिकारी घीसूलाल ने बताया की 21 अगस्त को थाने पर सूचना मिली थी की बिल्लीखेड़ा गांव में एक महिला एवं एक पुरुष की हत्या हो गई है. इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो यहां पर ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति प्रेमचंद मीणा को पकड़ रखा था.

Add Zee News as a Preferred Source

पूछताछ में सामने आया कि प्रेमचंद ने अपने घर में कुल्हाड़ी से पहले अपनी पत्नी का कत्ल किया उसके बाद वहीं सोए बच्चों पर वार किया जिसमें उसका एक बेटा जख्मी हो गया. जैसे तैसे बच्चे वहां से भाग निकले, उनको ढूंढता हुआ वह अपने भाई मूलचंद के घर पर पहुंचा और उसकी भी हत्या कर दी.

पास में सो रहे अपने भतीजे मनोज पर भी उसने कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया. बाद में ग्रामीणों ने प्रेमचंद को पकड़ लिया था. इस मामले में पूछताछ के बाद आज प्रेमचंद को गिरफ्तार कर लिया गया, उसने बताया कि वह परिवार वालों के तानों से तंग आ गया था. उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी. परिवार के सभी सदस्य पैसा कमाने के लिए उसे ताने मारते थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More