&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: प्रतापगढ़ जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक कार्रवाई सामने आई है. एम्बुलेंस किराये पर लेकर इलाज का बहाना बनाया गया, लेकिन असल मकसद था अवैध मादक पदार्थ की तस्करी. पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, अब उसी मामले में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.
प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी थाना क्षेत्र में अवैध डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. धोलापानी थानाधिकारी रविंद्र पाटीदार ने बताया कि आरोपी जगदीश पिता भीयाराम बिश्नोई निवासी विनायकपुरा भवाद, थाना करवड़, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है. वह बीमारी का बहाना बनाकर एम्बुलेंस किराये पर लेकर मादक पदार्थ डोडा चूरा मंगवाने के मामले में वांछित था.
गौरतलब है कि 19 मई को थाना धमोतर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एम्बुलेंस में अवैध मादक पदार्थ लेकर प्रतापगढ़ से उदयपुर जाने वाले हैं. इस पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाने के सामने नाकाबंदी की थी. नाकाबंदी के दौरान एक प्राइवेट एम्बुलेंस बोलेरो वाहन को रोका गया था, जिसमें सवार कमलेश पिता लक्ष्मीनारायण मीणा निवासी सेकड़ी बरोठा और कुदरतुल्ला पिता नूर मोहम्मद निवासी बागलिया बरोठा की तलाशी ली गई थी. उनके पास से एक बैग में 25 किलो 340 ग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा चूरा बरामद हुआ था, जिसे जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था.
इस संबंध में धमोतर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था.मामले की जांच थानाधिकारी धोलापानी को सौंपी गई थी. पुलिस जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि यह डोडाचूरा जगदीश विश्नोई ने मंगवाया था. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई. वह घटना के दिन से ही फरार चल रहा था और अपनी सकुनत से रूहपोश हो गया था. तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ और मामले में आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: मर्चेंट नेवी की नौकरी का झांसा, फिर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, ऐसे हुआ खुलासा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!