Pratapgarh News: स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, बारिश में नदी पार करने को मजबूर

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र में ग्राम पंचायत सेमलिया के वखतपूरा और कुंडल गणावा को जोड़ने वाली अस्थायी रपट पुलिया बरसात के मौसम में खतरे का कारण बन गई है. एराव नदी के तेज बहाव के चलते स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है. 

Pratapgarh News: स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, बारिश में नदी पार करने को मजबूर
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ के पीपलखूंट उपखंड के ग्राम पंचायत सेमलिया के वखतपूरा और कुंडल गणावा के बीच बनी रपट पुलिया बच्चों की पढ़ाई के लिए बड़ी बाधा साबित हो रही है. बरसात के मौसम में एराव नदी का पानी जब तेज बहाव के साथ पुलिया के ऊपर से गुजरता है, तो रोजाना स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हो जाते हैं.

बच्चों के मासूम कदमों के आगे न तो प्रशासनिक इंतजाम है और न ही सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था. यही कारण है कि शिक्षा पाने की ललक हर दिन उन्हें खतरनाक परिस्थितियों से गुजरने पर विवश कर देती है.

Add Zee News as a Preferred Source

सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश खराड़ी ने बताया कि बरसात के दिनों में छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं बहते पानी में फिसलने और बह जाने के डर के बावजूद स्कूल जाते हैं. प्रशासन और शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीण लंबे समय से सुरक्षित पुलिया या स्थायी आवागमन की मांग कर रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि केवल शिक्षा ही नहीं, आपातकालीन हालातों में अस्पताल पहुंचना भी बड़ी परेशानी बन जाता है. कई बार बीमार या घायल मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती.
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नदी पर मजबूत पुलिया या वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग नहीं बनाया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो और ग्रामीण भी सुरक्षित रूप से अस्पताल व अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सकें.

इधर, प्रतापगढ़ कल देर रात शहर के बांसवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार एक निजी ट्रेवल्स बस ने दो गायों को चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना पीजी कॉलेज से आगे प्रतापगढ़ की ओर जाते समय हुई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय युवाओं की एक टीम मौके पर पहुंची. उसी दौरान शहर कोतवाल दीपक कुमार बंजारा अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

गंभीरता को देखते हुए जिले के धमोत्तर और धोलापानी थानों की सीमाओं में नाकाबंदी शुरू कर दी गई. धमोत्तर थाने से गुजरने वाली सभी ट्रेवल्स बसों को रुकवाकर उनकी जांच की गई और चालकों से पूछताछ की गई. इसी दौरान एक ट्रेवल्स बस को रोककर थाने में खड़ा करवाया गया.

शहर कोतवाल दीपक कुमार बंजारा और धमोत्तर थानाधिकारी घीसूलाल की टीम मौके पर मौजूद रही और पूरे मामले की जांच में जुटी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बांसवाड़ा रोड पर यह कोई पहली घटना नहीं है.
पिछले 10 दिनों में यह पांचवां मामला है, जब तेज रफ्तार वाहनों ने सड़क पर घूम रहे मवेशियों को चपेट में लिया. बार-बार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों और शहरवासियों में नाराजगी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author