&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के धरियावद में 3 महीने पहले एक मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इससे पहले वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के छत्तर बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपियों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वालों पर भी शिकंजा कसा है.
धरियावद थाना अधिकारी कमलचंद मीणा ने बताया कि 3 महीने पहले 27 अप्रैल को गाडरियावास निवासी खेमा गायरी ने प्रकरण दर्ज करवाया था. खेमा गायरी ने बताया कि वह गांव के भेरूजी मंदिर का पुजारी है और रोजाना पूजा-अर्चना करता है. एक दिन जब वह मंदिर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और वहां लगे चांदी के 9 छत्तर गायब थे. इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और अब तक चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का कुछ माल भी बरामद कर लिया है.
पुलिस ने जांच के बाद निकुंभ निवासी सुरेश मोगिया और राश्मि निवासी शंकर नाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने चोरी की वारदात करना कबूल किया. उन्होंने बताया कि चोरी किए गए चांदी के छत्तर उन्होंने चित्तौड़गढ़ निवासी प्रतीक सोनी को बेचे थे. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रतीक सोनी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चांदी के 9 छत्तर बरामद किए. अब पुलिस प्रतीक सोनी से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में और अधिक जानकारी हासिल की जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!