&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: लॉटरी के नाम पर प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ डेढ़ साल पहले साढ़े 3 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.
साइबर थाना अधिकारी हरिसिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले 8 दिसंबर 2023 को धरियावद की खुन्ता निवासी कलावती पांचाल ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसके पास तीन महीने पहले एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसके लॉटरी खुली है और उसको अपने आधार कार्ड और फोटो भेजना है.
इस दौरान उससे कोई रुपये नहीं मांगे गए. कुछ समय बाद वापस फोन आया कि उसकी लॉटरी की राशि स्वीकृत हो गई है, जिसकी प्रोसेसिंग फीस उसको जमा करनी होगी. इस पर वह उन लोगों के झांसे में आ गई और अलग-अलग खातों में उसने 3 लाख 53 हजार 999 रुपये जमा करवा दिए.
बाद में उनके वह नंबर बंद आने लगे तो ठगी का एहसास होने पर उसने प्रकरण दर्ज करवाया, जिसमें साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक खातों को फ्रिज करवाया और मोबाइल नंबर और बैंक खातों से हुए ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू की.
इस मामले में लिप्त मध्य प्रदेश के सतना निवासी रामराज पटेल और नरेंद्र कोल को आज गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो सामने आया कि अपने साथियों के कहने पर उन्होंने मोबाइल लेने और बैंक खाता खुलवाने के लिए अपने दस्तावेज दिए थे. और उन्हें बैंक खातों और मोबाइल से यह ठगी की गई. पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!