Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बीते 7 सालों से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही नाबालिग से बालीग हो चुकी युवती को भी दस्तियाब किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh Minor Rape Case : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में नाबालिग का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में बीते 7 सालों से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को प्रतापगढ़ की धमोतर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नाबालिग से बालीग हो चुकी युवती को भी दस्तियाब किया है. इस पर भी पुलिस ने 10 हजार का इनाम रखा था. बीते 7 सालों से एक साथ रह रहे इस युगल के अब 6 साल की एक बच्ची भी है.
धमोतर थाना अधिकारी घीसूलाल ने बताया कि 7 साल पहले 10 दिसंबर 2018 को प्रार्थी ने प्रकरण दर्ज करवाया था कि 9 नवंबर 2018 को उसकी बेटी अंबा माता मेले में गई थी, जहां से कथागरा निवासी घनश्याम मीणा उसको बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है.
इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया और प्रतापगढ़ से सटे मध्य प्रदेश और गुजरात सहित आसपास के शहरों मे तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इस पर पुलिस ने दोनों पर 10 ,10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया.
पुलिस को तकनीकी माध्यम से जानकारी मिली कि घनश्याम मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ढोढर कस्बे में रह रहा है. इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को दस्तीयाब करने के साथ ही आरोपी घनश्याम मीणा को गिरफ्तार कर लिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया. 7 सालों से एक साथ रह रहे इस युगल के एक 6 साल की बच्ची भी है. पुलिस अब इसे पोक्सो अदालत में पेश करेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!