प्रतापगढ़ पुलिस ने 50 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद, कुख्यात तस्कर जमशेद गिरफ्तार

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ की पुलिस ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स बरामद करते हुए कुख्यात तस्कर जमशेद को गिरफ्तार किया. फिलहाल इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है. 

प्रतापगढ़ पुलिस ने 50 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद, कुख्यात तस्कर जमशेद गिरफ्तार
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस ने ड्रग्स बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है. इस मामले में कुख्यात तस्कर जमशेद उर्फ जम्मू लाल को गिरफ्तार किया गया है.

इस पर पुलिस ने पहले ही 25000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. मौके से ड्रग्स बनाने के उपकरण केमिकल और एक बाइक भी जप्त की गई है. एजीटीएफ जिला पुलिस की विशेष टीम और पीपलखूंट थाना पुलिस द्वारा यह संयुक्त कार्रवाई की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस अधीक्षक बीआदित्य ने बताया कि एडीजी क्राइम ब्रांच दिनेश एमएम के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मादक पदार्थ एमडी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्टेट क्राइम ब्रांच से सूचना मिली थी कि पीपलखूंट थाना इलाके बोरी गांव के पास ईश्वर मीणा के मकान में ड्रग्स बनाने की एक फैक्ट्री चल रही है.

इस पर एजीटीएफ पीपलखूंट थाना पुलिस और जिला पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची तो यहां एक झोपड़ी के अंदर एक व्यक्ति बैठा हुआ था. उसके पास कई बर्तन उपकरण पैकिंग के समान और केमिकल रखे हुए थे. पूछताछ में उसने अपना नाम देवल डी निवासी जमशेद उर्फ जम्मू लाल बताया. उसने बताया कि वह मादक पदार्थ एचडी बना रहा था.

इस पर पुलिस ने मौके से 100 ग्राम एचडी 17 किलो 300 ग्राम एचडी पाउडर 70 किलो से अधिक एचडी बनाने का केमिकल दही बिलोने की दो मशीन है, रूम हीटर, बाल्टियां, टपरोल, प्लास्टिक की थैलियां और कुछ बर्तन बरामद किए. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्कर जमशेद को गिरफ्तार कर लिया. जमशेद पर पुलिस ने 25000 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

जमशेदपुर मादक पदार्थ तस्करी सहित पांच अन्य मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. मौके से बरामद किए गए मादक पदार्थ और केमिकल की कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1 साल पहले डेवाल्डी गांव में और हाल ही में सुहागपुर के जंगल वाले इलाके में एचडी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी, जिसमें भी जमशेद वांछित चल रहा था.

गौरतलब है कि जमशेद इलाके का कुख्यात तस्कर है और कई राज्यों के तस्करों के साथ उसके संबंध हैं. पुलिस अब जमशेद के तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More