&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में आयोजित तिरंगा रैली के दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के हाथ में उलटा राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई. भाजपा ने भी इस घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें शुरुआत में ध्वज सही दिशा में दिख रहा है, जबकि बाद में किसी ने मंत्री को उलटा ध्वज पकड़ा दिया.
वायरल वीडियो को मंत्री हेमंत मीणा ने बताया साजिश
मंत्री हेमंत मीणा ने इस घटना को एक साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि हर मंडल में तिरंगा रैली निकाली जा रही है. आज प्रतापगढ़ में भी तिरंगा यात्रा निकली. नगर परिषद गेट से यात्रा शुरू हुई, तब मेरे हाथ में राष्ट्रीय ध्वज पूरी तरह सही था. बीच में किसी व्यक्ति ने मुझे दूसरा झंडा दिया जो साजिश के तहत था और जिसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया. मंत्री ने कहा कि झंडा उलटा हो या सीधा, इससे सच्ची राष्ट्रभक्ति में कोई फर्क नहीं पड़ सकता.
जांच कर साजिश के पीछे के लोगों का पता लगाया जाएगा- मंत्री हेमंत मीणा
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, हमारे कार्यकर्ता और मेरे पिताजी द्वारा दिए गए संस्कारों से मेरे खून में देशभक्ति है और तिरंगे के प्रति पूरा सम्मान है. हेमंत मीणा ने कहा कि अगर इस घटना से किसी भी भारतीय नागरिक की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह सार्वजनिक रूप से क्षमा चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मेरे दादाजी ने स्वतंत्र भारत में इस तिरंगे के लिए लाठियां खाई हैं. उसी का खून होने के नाते मैं इस साजिश का पूरी तरह खंडन करता हूं. अगर तिरंगे के सम्मान में गर्दन भी कटवानी पड़ी तो मैं पूरी तरह तैयार हूं. मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले की जांच कर साजिश के पीछे के लोगों का पता लगाया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!