&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: प्रतापगढ़ जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. विगत कई दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते जहां किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, वहीं किसान अब मौसम खुलने का इंतजार कर रहे है, ताकि वह खेतों में बुवाई कर सकें. वहीं आमजन को भी गर्मी से राहत मिली है. गुरुवार सुबह लोगों को हल्की राहत का अहसास हुआ. सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिलने से वातावरण खुला-खुला नजर आया. दिनभर मौसम सुहावना बना रहा.
लोगों ने खुले मौसम का लाभ उठाते हुए अपने आवश्यक कार्य भी निपटाए, लेकिन शाम करीब चार बजे एक बार फिर मौसम ने करवट ली. आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया. खेत-खलिहानों, सड़कों और गलियों में एक बार फिर पानी बहने लगा. ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर तक, हर क्षेत्र में बादलों की गडगड़़ाहट के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई. लगातार बारिश के कारण नदी-नालों में भी जलस्तर बढऩे लगा है. वहीं नगर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. प्रशासन ने पहले ही मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज कभी तेज बारिश, कभी बूंदाबांदी और कभी धूप-छांव के रूप में बना हुआ है. मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
वहीं, जालोर जिले के सायला कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली. दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से कस्बे की सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम पूरी तरह से खुशनुमा हो गया. तेज हवाओं के साथ आई इस बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई. बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और क्षेत्र में ठंडी हवाएं बहने लगी हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब मानसून सक्रिय रहेगा और जल्द ही खेतों में कृषि कार्यों की शुरुआत हो सकेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!