Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक युवक ने घर में घुसकर एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए मारपीट की. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में 2 महीने पहले घर में घुसकर एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसको अब अदालत में पेश किया जाएगा.
धरियावद थाना अधिकारी कमल चंद मीना ने बताया कि दो महीने पहले 21 जून को प्रार्थीया द्वारा प्रकरण दर्ज करवाया गया कि उसकी सात साल की बेटी उसके पिता के घर में अकेली थी, तभी जोइखेड़ा निवासी गौतम मीना मौका पाकर घर में घुस गया और उसकी सात साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए मारपीट की.
इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद गौतम मीना की तलाश शुरू की तो वह फरार हो गया. आज मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर गौतम को उसके ससुराल चित्तोड़िया से गिरफ्तार किया गया. जिसने पूछताछ में वारदात करना कबूल किया है. पुलिस अब इसे अदालत में पेश करेगी.
इधर उदयपुर के पाटिया थाना इलाके में 12 अगस्त की रात को हुई युवक की हत्या के ममले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया. पुलिस ने युवक नवीन की हत्या के आरोप में एक शिक्षक जहेश सहित उसके पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है.
मामले का खुलासा करते हुए एसपी योगेश गोयल ने बताया कि मृतक नवीन और गिरफ्तार आरोपी एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में मित्र भी थे लेकिन कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया.
इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने नवीन की रैकी करना शुरू किया. 12 अगस्त की रात नवीन अपने दोस्त के साथ क्रूजर गाड़ी में सवार होकर गांव जा रहा था, तो घात लगाकर बैठे आरोपियों ने गाड़ी रूकवाई और नवीन पर हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई.
हत्या की वारदात को अंजाम दे कर सभी फरार हो गए. हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर खड़काया के जंगलों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!