Rajsamand News: मोहर्रम के जुलूस को लेकर राजसमंद में विरोध प्रदर्शन, विधायक का भी मिला समर्थन

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले से मोहर्रम से संबंधित बहुत बड़ी खबर सामने आई है. जहां पर सर्व समाज और हिंदू समाज विरोध पर उतर आया है. जिसके चलते कुंभलगढ़ में सारे बाजार बंद हैं.

Rajsamand News: मोहर्रम के जुलूस को लेकर राजसमंद में विरोध प्रदर्शन, विधायक का भी मिला समर्थन
Image Credit: Rajsamand Muharram Protest

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ दुर्ग पर मोहर्रम से संबंधित विषय को लेकर पिछले दो दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है. आपको बता दें कि इसको लेकर सर्व समाज एवं हिन्दू समाज विरोध में उतर गया है. आज भी हिन्दू संगठन एवं सर्व समाज के आह्वान पर कुंभलगढ़ के बाजार बंद हैं. कल कुंभलगढ़ में प्रदर्शन कर पुतला फूंका और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं उनके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विरोध में विधायक भी हुए शामिल

Add Zee News as a Preferred Source

तो वहीं इस धरना प्रदर्शन में कल कुंभलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी शामिल हुए थे. इस पूरे मामले में विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने पुरातत्व विभाग को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग के दो नमूनों के नाम सामने आए हैं. इन दोनों नमूनों की यहां से जाने की पूरी तैयारी कर दी गई और फिर यहां से आधी बीमारी साफ हो जाएगी.

जनता से क्या बोले विधायक राठौड़

विधायक राठौड़ ने जनता को बताया कि पिछले तीन दिन से प्रशासन से मेरी बात चल रही है, कोई ना कोई अच्छा निर्णय जरूर आएगा. यदि फिर भी इस ओर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया गया तो मैं राजनीति से संन्यास लेकर आपके साथ धरने पर बैठने के लिए तैयार हूं. मामले को लेकर जनता का कहना है कि पुरातत्व विभाग की अनुमति के बगैर कुंभलगढ़ दुर्ग में मोहर्रम के जुलूस निकालने की तैयारी के बारे में पता चला है. इसके बाद कुंभलगढ़ और चारभुजा इलाके में भी टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया था. तो वहीं आज भाजपा नेता प्रेम सुख शर्मा ने कहा कि प्रशासन हमारी जायज मांगों पर ध्यान दे नहीं तो हिंदू समाज ओर उग्र हो सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author