Rajasthan Accident: उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर आज तड़के एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर आज तड़के एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर गोवर्धनविलास पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया.
बताया जा रहा है कि हादसा टीड-बारापाल के पास पुलिया से पहले हुआ, जहां अहमदाबाद की तरफ से उदयपुर आ रही एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. कार में सवार गुजरात के नड़ियाद के बर्तन व्यवसायी ओमप्रकाश मूंदड़ा और कार चालक दीपक भाई की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- खेत में बने फार्म पोंड में डूबने से दो बच्चो की मौत, सिविल डिफेंस टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
कार में पीछे बैठी ओमप्रकाश मूंदड़ा की पत्नी कैलाश देवी स्वस्थ हैं. कैलाश देवी से पुलिस ने जानकारी ली और उसके बाद उदयपुर में रहने वाले उनके दामाद पंकज तोषनीवाल को सूचना दी. बाद में दामाद और उनकी बेटी भी मौके पर पहुंच गई. ओमप्रकाश मूंदड़ा नड़ियाद से आ रहे थे और वे चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
उदयपुर के वल्लभनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है. दरअसल थाना क्षेत्र के सिंधियों का बड़गांव इलाके में 29 अप्रैल को एक मकान से ₹80000 की नगदी चोरी हुई थी. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया.
पुलिस को सिंधीयो का बड़गांव इलाके में ही रहने वाले गुलाम यासीन की भूमिका संदिग्ध लगी. इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शरीफ मोहम्मद के घर पर ही भी एक लाख रुपये की चोरी करना कबूल किया है. पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Avinash Jagnawat