बीजेपी के पूर्व महामंत्री समेत 19 नेताओं ने दिया इस्तीफा, अभी और इस्तीफे बाकी

Rajasthan News : डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. सागवाड़ा में नगरपालिका भवन को पुरानी जगह पर बनाने की मांग को लेकर पार्टी से त्यागपत्र देने वालो की लाइन लगी हुई है.नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व महामंत्री सहित 19 लोगो ने भाजपा जिला अध्यक्ष को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र सौंप दिए है.

बीजेपी के पूर्व महामंत्री समेत 19 नेताओं ने दिया इस्तीफा, अभी और इस्तीफे बाकी
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News : राज्य सरकार ने सागवाड़ा नगरपालिका के भवन को नियम विरुद्ध गिराने के मामले में सागवाड़ा नगरपालिका के कांग्रेस से अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया को पद का दुरूपयोग करने के आरोप में पद से निलंबित किया था . वही इसके बाद सरकार ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्षद आशीष गांधी को पालिका के अध्यक्ष पद पर बैठाया था.

वही पद संभालने के बाद भाजपा के पार्षद और नेता पालिका का भवन पुरानी जगह पर भी बनाने की मांग कर रहे है. इधर दूसरी ओर अध्यक्ष बने आशीष गाँधी पालिका का नया भवन अन्यत्र जगह पर बनाने जा रहे है. जिसको लेकर भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों में असंतोष बना हुआ है

Add Zee News as a Preferred Source

इसी के चलते पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कुतुबुद्दीन कोठी और नगर मंडल के पूर्व महामंत्री नीरज पंचाल ने अपने इस्तीफे भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंप दिए थे. जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए. इधर पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व महामन्त्री के इस्तीफे स्वीकार होने के बाद सागवाड़ा में नगरपालिका भवन को पुरानी जगह पर बनाने की मांग को लेकर अन्य पदाधिकारियों ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे भाजपा जिला अध्यक्ष को भेज दिए है.

नाराज भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पालिका अध्यक्ष जहां नया भवन बनवाने जा रहे है, वहां पर कई रसूख रखने वाले लोगों की भी जमीन है, ऐसे में उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए पालिका भवन को पुरानी जगह नहीं बनाकर दूसरी जमीन पर बनाया जाने का निर्णय लिया है.

इन्होने भेजे अपने इस्तीफे
श्रद्धा पंचाल पार्षद
नरेंद्र गोवाडिया नगर उपाध्यक्ष
लक्षराज शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष
विपुल पंचाल बूथ अध्यक्ष
फखरुद्दीन घीवाला बूथ अध्यक्ष
जितेन्द्र सोमपुरा बूथ अध्यक्ष
मोहम्मद इरफ़ान पूर्व बूथ अध्यक्ष
हाशिम शेख पूर्व बूथ अध्यक्ष
तारीख शेख पूर्व अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा
निकुंज शाह बुथ अध्यक्ष
अभिषेक भोई बूथ सदस्य
सरस्वती खटीक बूथ सदस्य
हर्षित पंचाल बूथ सदस्य
कमलेश मोची बूथ सदस्य
विजय दर्जी बूथ सदस्य
आतिश पंचाल बूथ सदस्य
हबीब पीठ बूथ सदस्य
साकिना कोठी बूथ सदस्य
स्वेता शाह पुर्व पार्षद

विधायक को भी बताई पीड़ा
इधर सागवाड़ा नगरपालिका का नया भवन पुरानी जगह पर ही बनवाने की मांग को लेकर नाराज भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के लोगों ने सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा से भी मुलाकात की. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधायक के कार्यालय पहुंचे और अपनी पीड़ा बताई. इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने विधायक से उनकी मांग के समर्थन में पैरवी करने की मांग की. जिस पर विधायक ने संगठन से बात करने आश्वासन दिया.

क्या बोले भाजपा जिला अध्यक्ष
इधर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दिए जा रहे इस्तीफा पर जब भाजपा जिला अध्यक्ष से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कोई गंभीर बात नहीं है. पालिका भवन बनाने को लेकर नाराजगी है, लेकिन भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए पालिका भवन पुरानी जगह बनाना ठीक नहीं रहेगा. जिसके चलते उसे निजी बस स्टैंड के पास हाल ही में कड़ाना की ओर से आवंटित भूमि पर बनाए जाने का निर्णय लिया गया है. वही नाराज कार्यकर्ताओं को बैठकर समझाया जाएगा.

बहरहाल सागवाड़ा नगरपालिका के नए भवन को लेकर सागवाड़ा भाजपा में दो गुट बन गए, वही इस्तीफों का दौर लगातार जारी है नाराज कार्यकर्ताओं ने सागवाड़ा विधायक के कार्यालय में जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई था. खैर भाजपा अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की नाराज़गी जल्द दूर करने के दावे कर रहे है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि सागवाड़ा भाजपा में खींचतान कहा तक जाती है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More