पैसे नहीं थे तो मांस देने से किया मना, फिर जो हुआ उससे दहल गया पूरा उदयपुर!

Rajasthan Crime News: राजस्थान के उदयपुर से रुह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां पर एक नॉनवेज दुकान मालिक को चार बदमाशों ने बुरी तरह पीटकर जान से मार डाला. घटना की खबर सुनते ही पूरे उदयपुर में सनसनी फैल गई है. 

पैसे नहीं थे तो मांस देने से किया मना, फिर जो हुआ उससे दहल गया पूरा उदयपुर!
Image Credit: udaipur murder news

Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां के सायरा थाना क्षेत्र में बीती रात नॉनवेज दुकान मालिक की 4 बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. थानाधिकारी किशोर सिंह ने बताया कि नॉनवेज की दुकान पर 4 लोग नॉनवेज लेने के आए थे. लेकिन आरोपियों के पास पैसे पूरे नहीं होने के कारण दुकानदार ने नॉनवेज देने से मना कर दिया. इस बात पर आपस में बहस हो गई. बदमाशों ने मिलकर दुकान मालिक नानूराम खटीक को बुरी तरह मारा और उसके गला दबा दिया. जिसके कारण वह दुकानदार बेसुध हो गया.

डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
घटना के बाद परिवार के लोग मृतक को पहले सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उसे निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द किया. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

बाइक से आए थे आरोपी
मृतक दुकानदार के बेटे विनोद खटीक ने बताया कि उनके घर के बाहर ही उनकी एक नॉनवेज की दुकान है. जहां पर 4 बदमाशों ने उसके पिता के साथ बुरी तरह से पिटाई की. मारपीट करने के बाद चारों बदमाश बाइक से फरार हो गए.

बीते महीने अजमेर में भी हुई थी ऐसी ही घटना
आपको बता दें कि बीती 15 जुलाई को भी राजस्थान के अजमेर जिले में भी ऐसी ही एक घटना देखने को मिली थी. जहां पर मीट के रेट को लेकर दो गुट के लोगों में झगड़ा हो गया था. छोटा सा यह झगड़ा इकना बढ़ गया था कि यह एक खूनी संघर्ष बन गया था. दरअसल, विवाद के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया था.

दुकानदार समेत 2 की मौत
मीट की दुकान पर हुई चाकूबाजी की इस घटना में मीट शॉप के मालिक और उसके रिश्तेदार की मौत हो गई थी. तो वहीं कई अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और आगे की कार्रवाई कर स्थिति को कंट्रोल किया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author