Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, जेसीबी की मदद से निकाले गए सबूत

Rajasthan News: प्रतापगढ़ में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई कर हथुनिया निवासी सिद्दीक मेव को गिरफ्तार किया. महाराष्ट्र पुलिस और एनसीबी के साथ हुई इस संयुक्त छापेमारी में जमीन में गड्ढे खोदकर छुपाए गए नशे की फैक्ट्री के उपकरण बरामद किए गए. आरोपी पर कई राज्यों में केस दर्ज हैं.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, जेसीबी की मदद से निकाले गए सबूत
Image Credit: pratapgarh drugs smuggler arrested

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महाराष्ट्र पुलिस और एनसीबी गुजरात के साथ मिलकर एसपी बी आदित्य के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस ने नशे की फैक्ट्री लगाने के उपकरण जब्त किए हैं, अलग-अलग स्थानो पर जमीन में गड्ढा खोदकर छुपाए गए उपकरणों को जप्त करने के लिए 6 थानो की पुलिस दिन भर सक्रिय रही. इस मामले में आरोपी तस्कर हथुनिया निवासी सिद्दीक मेव को गिरफ्तार किया गया है.

क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि 15 दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस ने रायगढ़ जिले में एक केमिकल फैक्ट्री से अवैध रूप से केमिकल की सप्लाई करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 47 किलो अवैध केमिकल बरामद किया था. यह केमिकल मादक पदार्थ एमडी बनाने में प्रयुक्त होता था. पूछताछ में सामने आया कि यह केमिकल प्रतापगढ़ के हथुनिया में सप्लाई किया जा रहा था. हथुनिया निवासी सिद्दीक मेव इसका मुख्य सूत्रधार है.

Add Zee News as a Preferred Source

कुछ दिन पहले बाड़मेर में भी पकड़ी गई थी फैक्ट्री
इसी तरह प्रदेश के बाड़मेर में कुछ दिनों पहले पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री में महाराष्ट्र निवासी बिरजू के साथ सिद्धीक मेव की लिप्तता पाई गई थी. तभी से पुलिस उनकी तलाश में थी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गुजरात की टीम भी एक मामले में सिद्धीक की तलाश में थी.

जेसीबी की मदद से निकाले गए उपकरण
दरअसल, नशे के कारोबार में लिप्त महाराष्ट्र निवासी बिरजू कुछ समय से हथुनिया में रह रहा था और सिद्धीक मेव के साथ मिलकर मादक पदार्थ एमडी बनाने की फैक्ट्री लगाने की तैयारी में था. इसके सेटअप के लिए उन्होंने कई उपकरण और केमिकल मंगवा लिए थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर इन्होंने सुनसान इलाकों में अलग-अलग स्थान पर गड्ढे खोदकर यह उपकरण छिपा दिए थे. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सिद्दीक मेव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेह पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला कर बड़ी मात्रा में नशे की फैक्ट्री लगाने के उपकरण जब्त किये. सुनसान इलाकों में जेसीबी के माध्यम से खुदाई करवा कर यह उपकरण निकाले गए. पुलिस अब इसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author