Dungarpur News: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा शराब तस्कर, 20 कार्टन अवैध शराब बरामद

Rajasthan News: डूंगरपुर की धम्बोला पुलिस ने नाकेबंदी तोड़कर भागे शराब तस्करों का पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा और 20 कार्टन अवैध शराब बरामद की. गिरफ्तार तस्कर सुभाष रावत है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है. भागते समय आरोपी घायल हुआ, जिसका इलाज कराया गया. पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी है.

Dungarpur News: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा शराब तस्कर, 20 कार्टन अवैध शराब बरामद
Image Credit: Dungarpur illegal liquor smuggler

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में नाकेबंदी तोड़कर फरार हुए तस्कर को पीछा करके पकड़ा है. पुलिस ने शराब से भरी कार को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वही एक तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कार से शराब के 20 कार्टन जब्त किए हैं. पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है.

क्या बोले धंबोला थानाधिकारी
डूंगरपुर जिले के धंबोला थाने के थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि डूंगरपुर में पुलिस की ओर से ऑपरेशन स्वच्छता चलाया जा रहा है. इसी के तहत मुखबिर के जरिए शराब तस्करी की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस की ओर से धंबोला पावर हाउस तिराहे पर नाकेबंदी की गई. इस दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक नाकेबंदी को तोड़कर फरार हो गए. जिस पर पुलिस ने कार का पीछा किया.

Add Zee News as a Preferred Source

तस्कर कार छोड़कर पैदल भागे
पुलिस द्वारा पीछा करने पर तस्कर कार को सीमलवाड़ा में छोड़कर पैदल भाग निकले. जिस पर पुलिस के जवान भी तस्करों पकड़ने के लिए दौड़े. इस दौरान एक तस्कर से बचकर भाग निकला, लेकिन एक तस्कर पकड़ में आ गया. इधर पुलिस से भागते समय तस्कर एक दो जगह पर गिर गया. जिससे उसको चोट भी आई. जिसका पुलिस ने इलाज करवाया.

शराब के कार्टन हुए बरामद
इधर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में शराब के कार्टन भरे हुए थे. शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने कार को शराब के साथ जब्त किया. वहीं आबकारी अधिनियम में ब्यावर निवासी सुभाष रावत तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार से शराब के 20 कार्टन बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है. वहीं अन्य तस्कर जयपाल रावत की पुलिस तलाश कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author