रेप पीड़िता नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म, इलाज के दौरान नवजात ने ली आखिरी सांस

Rajasthan Crime News: डूंगरपुर जिले की 15 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन जन्म के अगले दिन ही इलाज के दौरान शिशु की मौत हो गई. 8 माह पहले मजदूरी के बहाने आरोपी ने वारदात की थी. आरोपी गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में है.

रेप पीड़िता नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म, इलाज के दौरान नवजात ने ली आखिरी सांस
Image Credit: dungarpur navjat death

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र की 15 साल की नाबालिग रैप पीड़िता ने एक नवजात को जन्म दिया. जन्म के 1 दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई. 8 महीने पहले नाबालिग के साथ रैप की वारदात हुई थी. आरोपी उसे मजदूरी दिलाने के नाम पर साथ ले गया और डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया था. हालांकि मामले में आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है.

क्या बोले बिछीवाड़ा थानाधिकारी?
बिछीवाड़ा थाने के थानाधिकारी ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग 8 व कक्षा में पढ़ती थी. 8 महीने पहले आरोपी उसे मिला और कहा कि उसकी बहन उसके साथ में काम करती हैं. उसे भी वह मजदूरी दिला देगा ओर साथ चलने के लिए कहा. जिस पर नाबालिग उसके साथ चली गई. आरोपी ने उसे एक कमरे में ले जाकर जबरन रेप किया. इसके बाद आरोपी अपने कामकाज से गया. उस दौरान मौका पाकर नाबालिग भाग गई. डर की वजह से नाबालिग ने भी अपने घर पर किसी को घटना के बारे में नहीं बताया.

Add Zee News as a Preferred Source

4 महीने बाद पीड़िता ने बताया
4 महीने बाद भी नाबालिग ने अपनी मां को पूरी बात बताई. रैप की वजह से नाबालिग गर्भवती हो गई. इसके बाद नाबालिग पीड़िता की मां ओर परिवार के लोग आरोपी के घर गए. लेकिन कोई बात नहीं हुई. जिस पर पीड़िता ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई. वही गर्भवती नाबालिग ने कल रात को एक नवजात को जन्म दिया. नवजात की हालत खराब होने पर उसे डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई. जिस पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. नवजात के शव को मोर्चरी में रखवाया. वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले से गिरफ्तार है और वह न्यायिक अभिरक्षा में है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author