Pratapgarh Earthquake Today : 14 दिन के भीतर दो बार प्रतापगढ़ में भूकंप , कोटा-अजमेर तक रहा असर

Pratapgarh Earthquake Today : प्रतापगढ़ में तेज झटकों और आवाज ने लोगों को डरा दिया था. शहर के नई आबादी, सदर बाजार, गोपाल गंज, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी यह झटका स्पष्ट रूप से महसूस किया गया. 14 दिन में ये दूसरी बार है जब कंपन महसूस हुए हैं.

Pratapgarh Earthquake Today : 14 दिन के भीतर दो बार प्रतापगढ़ में भूकंप , कोटा-अजमेर तक रहा असर
Image Credit: Pratapgarh Earthquake Today

Pratapgarh Earthquake Today : प्रतापगढ़ शहर सहित जिलेभर में गुरुवार सुबह अचानक धरती हिलने के साथ ही एक तेज आवाज सुनाई दी. समय करीब सुबह 10:07 बजे का था जब लोग अपने कामों में लगे थे, तभी जमीन में कंपन और साथ ही गड़गड़ाहट जैसी ध्वनि महसूस हुई. देखते ही देखते कई लोग घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.

तेज झटकों और आवाज ने लोगों को डरा दिया था. शहर के नई आबादी, सदर बाजार, गोपाल गंज, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी यह झटका स्पष्ट रूप से महसूस किया गया. जिले के धमोत्तर कुलमीपुर और बारावरदा में लोगों के घरों से बर्तन गिर गए. भूकंप के लगातार झटके से लोग सहम गए है.

Add Zee News as a Preferred Source

इधर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार यह भूकंप 3.9 तीव्रता का था, जो प्रतापगढ़ जिले में 24.09° अक्षांश और 74.88° देशांतर पर स्थित रहा. इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था. एनसीएस की वेबसाइट पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्राथमिक झटके के साथ एक बड़ी ध्वनि तरंग भी दर्ज की गई है, जो स्थानीय सतह की कंपन से उत्पन्न होती है.

भूकंप का असर सिर्फ प्रतापगढ़ शहर तक सीमित नहीं रहा. आसपास के कई इलाकों में भी कंपन और ध्वनि सुनी गई. एनसीएस के अनुसार यह स्थान केंद्र के करीब रहे. जिसमें 159 किमी कोटा, राजस्थान, 182 किमी इंदौर, मध्यप्रदेश, 248 किमी गांधीनगर, गुजरात, 263 किमी अहमदाबाद, गुजरात, 266 किमी अजमेर, राजस्थान में भी इसका असर देखा गया है.

हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान की खबर नहीं है. शहर सहित जिले भर में भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए. शहर के बाजारों और अस्पताल में भी लोग भूकंप के झटके बाद घरों से बाहर निकल गए, सोशल मिडिया पर गांवों में लोगों ने सोशल मीडिया वीडियों भी अब वायरल हो रहे है.

इधर स्कूलों से बच्चों को और अस्पतालों से मरीजों की बाहर निकाला गया है. प्रतापगढ़ जिले में 23 जुलाई को भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता भी लगभग 3.5 के आसपास दर्ज की गई थी. दो सप्ताह के भीतर दो बार धरती का हिलना और इस बार आवाज के साथ झटका आने से लोगों में डर और संशय बढ़ गया है.

स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले फर्श में हल्का कंपन हुआ, फिर ऐसा लगा जैसे दीवार से कुछ टकराया हो. आवाज तेज थी, जो एक सेकंड से ज्यादा रही. हमने बच्चों को बाहर निकाल लिया. लोगों ने सोशल मीडिया पर भी झटके और आवाज को लेकर प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे भूस्खलन या ब्लास्ट समझा, लेकिन थोड़ी ही देर में एनसीएस की वेबसाइट पर भूकंप की पुष्टि हो गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author